कुर्सी, दरी से जनता को ठगने का काम कर रही है आजसू : पंकज
कांग्रेस पार्टी की ओर से शुक्रवार को शहर में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जनसंपर्क अभियान में पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ। जनसंपर्क के बाद शहर के वार्ड नंबर तीन में जनसमस्याओं को लेकर सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामगढ़ विधानसभा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सह किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक पंकज महतो मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने कहा के की शहर के लोगो को कुर्सी दरी देकर सिर्फ आजसू पार्टी की ओर से ठगा जा रहा है। एक भी अच्छा सरकारी विद्यालय नही है न ही सरकारी अस्पताल है रामगढ़ की जनता को शौचालय।
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : कांग्रेस पार्टी की ओर से शुक्रवार को शहर में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जनसंपर्क अभियान में पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ। जनसंपर्क के बाद शहर के वार्ड नंबर तीन में जनसमस्याओं को लेकर सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामगढ़ विधानसभा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सह किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक पंकज महतो मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने कहा के की शहर के लोगो को कुर्सी, दरी देकर सिर्फ आजसू पार्टी की ओर से ठगा जा रहा है। एक भी अच्छा सरकारी विद्यालय नही है, न ही सरकारी अस्पताल है रामगढ़ की जनता को शौचालय, आवास, पानी आदि कोई भी मौलिक सुविधा नही मिली है। सड़के जर्जर स्तिथि में है, जाम की समस्या बनी रहती है, विधानसभा के पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश चौधरी ने यहां की जनता को ठगा है। सरकारी योजना में सिर्फ लूट खसोट किया जा रहा है। लोग दर-दर भटक रहे हैं विकास का ढिढोरा पीटा जा रहा है। समारोह के अंत में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ने पार्टी में आस्था जताते हुए शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता नीलम देवी व संचालन जिलानी खान ने किया। कार्यक्रम में जिलानी खान, गजानन मुंडा, सलमान, प्रकाश बेदिया, राजेश बेदिया, ओमप्रकाश बेदिया, रामेश्वर महतो, मदन सोनी, कार्तिक अग्रवाल, गणेश ठाकुर, कंचन देवी, कुंती देवी, इदर देवी, पिकी देवी, वीणा देवी, बेबी देवी, शीला देवी, राधा देवी, मंजू देवी, मुन्नी देवी, विमला देवी आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।