राजद प्रदेश अध्यक्ष ने भुरकुंडा में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

रीवर साईड भुरकुंडा स्थित पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को जुबिली कॉलेज आजसू छात्र संघ की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता संजय टुडू एवं संचालन दिनेश कुमार ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 09:49 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 09:49 PM (IST)
राजद प्रदेश अध्यक्ष ने भुरकुंडा में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
राजद प्रदेश अध्यक्ष ने भुरकुंडा में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

संवाद सूत्र, भुरकुंडा : रीवर साइड भुरकुंडा स्थित पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव में राजद की भूमिका पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में राजद राज्य में एक मतबूत दल के रूप में उभरेगा। पार्टी के शीर्ष नेताओं के मुताबिक चुनाव में उम्मीदवारी व दावेदारी पेश की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी राजद का सदस्यता अभियान चल रहा है कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का काम करें। मौके पर पतरातू प्रखंड के सभी कार्यकर्ताओं ने अभय सिंह से एक स्वर में कहा कि आने वाले बड़कागांव विधानसभा चुनाव में राजद भी लड़े। मौके पर प्रमोद कुमार सिंह ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। इससे पूर्व राजद कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अभय सिंह को फूल माला पहनाकर व बुके देकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वाले में युवा राजद के प्रदेश महासचिव संतोष यादव, युवा राजद के जिलाध्यक्ष संजय यादव, झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र महतो, कमलेश यादव, सुभाष तिवारी, प्रमोद कुमार सिंह, जितेंद्र यादव, किशन गुप्ता आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी