आदिवासी महासभा का मगनपुर पंचायत कमेटी का गठन

मां ने बेटी के साथ छेड़खानी की शिकायत थाने में की । गोला रामगढ़ गोला थाना क्षेत्र के सुतरी गांव की एक महिला ने उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करने का शिकायत गोला थाना में की है। शिकायत में उसने घर के बगल के ही युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला ने लिखा है कि 25 जूलाई को युवक राजकुमार रविदास गलत नियत से मेरे घर के आंगन में गाय बांधने लगा। वहीं आंगन की साफसफाई कर रही बेटी ने ऐसा करने से मना किया तो उसके साथ वह उसके साथ बदतमीजी करने लगा।लड़की की चीख सुनकर आसपास के लोग जमा होने लगे तो युवक भाग गया।इतना ही नहीं रात में भी नागेश्वर रविदास घर के दरवाजे को लात मारकर खोल दिया और उसके साथ गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दिया।निवेदन किया है कि घटना का मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 09:46 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 09:46 PM (IST)
आदिवासी महासभा का मगनपुर पंचायत कमेटी का गठन
आदिवासी महासभा का मगनपुर पंचायत कमेटी का गठन

संवाद सूत्र, गोला : प्रखंड के मगनपुर पंचायत में शुक्रवार को आजसू पार्टी महासभा की बैठक प्रखंड अध्यक्ष ललन कुमार बेदिया की अध्यक्षता में हुई। संचालन प्रखंड सचिव लखी करमाली ने किया। यहां मुख्य अतिथि के रूप में महासभा के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार मुंडा व विशिष्ट अतिथि कृष्णा करमाली, दीपक मुंडा उपस्थित थे। यहां अतिथियों की उपस्थिति में पंचायत कमेटी का गठन किया गया। इसमें गणेश मुंडा को पंचायत अध्यक्ष, चन्द्रदेव करमाली उपाध्यक्ष, दीपक मुंडा, अनिल मुंडा, भगवान दास मांझी को सचिव बनाया गया। इसके अलावा ममता मुंडा, गीत लाल मुंडा, बिरसा करमाली, राजेश करमाली, इंद्रजीत मुंडा, आनंद करमाली, गोपीचंद मुंडा, अनीता देवी, आशा देवी, चैती देवी, पूजा देवी, सुनीता देवी, कौशल सिल्वा देवी, तीलीया देवी, वैष्णो देवी, बबीता देवी, नमो देवी को सदस्य बनाया गया। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत महासभा के नेताओं द्वारा माला पहनाकर किया गया। मौके पर पंचायत के दर्जनों लोग उपस्थित थे।

---------

chat bot
आपका साथी