भैरवी जलाशय पहुंची मत्स्य विभाग रांची की टीम

दुलमी प्रखण्ड स्थित भैरवी जलाशय में शुक्रवार को मत्स्य विभाग रांची की टीम पहुंची।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 09:45 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 09:45 PM (IST)
भैरवी जलाशय पहुंची मत्स्य विभाग रांची की टीम
भैरवी जलाशय पहुंची मत्स्य विभाग रांची की टीम

संवादसूत्र, दुलमी : दुलमी प्रखंड स्थित भैरवी जलाशय में शुक्रवार को मत्स्य विभाग रांची की टीम पहुंची। टीम में मुख्य रूप से मत्स्य विभाग के निदेशक शंभु प्रसाद सहित रामगढ़ जिला मत्स्य पदाधिकारी मनोज कुमार ठाकुर व पुष्पा आदि उपस्थित थे। इस दौरान टीम के पदाधिकारियों ने जलाशय में लगे मछली  केज का मुआयना किया और वहां के मछुआरों से पूछताछ कर स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान मछली पालन कर रहे मछुआरों को अधिकारियो ने मछली पालन के कई टिप्स भी दिए। साथ ही पदाधिकारीयों डैम से प्रभावित लोगों को रोजगार के लिए जलाशय में 40 लाख मछली छोड़ा गया। मौके पर मत्स्य जीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष गंगाधर महतो, मुर्तुजा अंसारी, सिधेश महतो, वीरेंद्र मेहता, टिकेंद्र महतो, नरेंद्र कुमार, प्रकाश रंजन, बैजनाथ महतो, युगेंद्र महतो, घनश्याम महतो, अखिलेश कुमार महतो सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी