नया झारखंड बनाने को ले भाजपा कृतसंकल्पित : जिला अध्यक्ष

भाजपा नया झारखंड बनाने को लेकर कृतसंकल्पित है। नया झारखंड के सपनों को साकार करने में केवल सरकार ही नहीं बल्कि जनता का भी सहयोग आवश्यक है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 09:40 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 09:40 PM (IST)
नया झारखंड बनाने को ले भाजपा कृतसंकल्पित : जिला अध्यक्ष
नया झारखंड बनाने को ले भाजपा कृतसंकल्पित : जिला अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : भाजपा नया झारखंड बनाने को लेकर कृतसंकल्पित है। नया झारखंड के सपनों को साकार करने में केवल सरकार ही नहीं बल्कि जनता का भी सहयोग आवश्यक है। डबल इंजन विकास के नारे को साकार करने के लिए भाजपा के घोषणापत्र में आम जनता की आकांक्षाओं को समावेश किया गया है। पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता के मन में नया झारखंड बनाने का इरादा है। पार्टी की घोषणा पत्र जारी करते हुए शुक्रवार को जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी ने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र जन अकाक्षाओं पर आधारित है। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ संजय सिंह ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास में जन सहभागिता आवश्यक है। इसके लिए लोगों की राय, विचार एवं सुझाव को लिखित रूप से देने के लिए एक विशेष आग्रह के रूप में घोषणा पत्र में शामिल किया गया है। भाजपा की सोच है कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के तहत राज्य के विकास में जनता का विचार सर्वोपरी हो। उन्होंने कहा कि घोषणापत्र चुनाव का मुख्य आधार होता है। भाजपा ही एकमात्र राजनीतिक दल है जो जन आकांक्षाओं को लेकर सत्ता में आना चाहती है। जनता पार्टी की ताकत है, हम सब मिलकर अपने अपने विचारों को लिखकर घोषणा पत्र पेटी में डालकर अपनी आवाज को पार्टी तक पहुंचाने में सहयोग करें। जिला भाजपा द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य राजू चतुर्वेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता रंजीत सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नारायण चंद्र भौमिक, रंजन सिंह छोटन, उमेश प्रसाद, महेंद्र प्रजापति, प्रवीण मेहता, महेश चौधरी, वरुण सिंह, राजीव रंजन, सहदेव ठाकुर, प्रवीण कुमार सोनू सहित अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी