चांद चढू तो पानी पिउंवा...

रांची हरमू मैदान में 19 को आयोजित झामुमो की बदलाव महारैली की सफलता को ले भुरकुंडा कोयलांचल में जन संपर्क अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में शामिल होने का आहवान किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 09:04 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 09:04 PM (IST)
चांद चढू तो पानी पिउंवा...
चांद चढू तो पानी पिउंवा...

संवाद सूत्र, भुरकुंडा: भुरकुंडा कोयलांचल, भदानीनगर, बासल के सौंदा डी, सेंट्रल सौंदा, रीवर साइड सहित आसपास के क्षेत्रो में गुरुवार को करवा चौथ पर्व भक्तिभाव एवं धूमधाम से मनाया गया। मौके पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु की कामना के साथ नियम पूर्वक निर्जला उपवास रखें। साथ ही सुहागिनों ने सोलह श्रृंगार कर फल-फूल पूजा सामग्रियों से थाली सजाकर शाम में पूजा अर्चना की। कई जगहों पर सामूहिक रूप से पूजा अर्चना सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए गए। पूजा के बाद सुहागिन महिलाओं ने चलनी से चांद एवं अपने पति को देखने की रस्म निभाई। इस दौरान करवा चौथ के परंपरागत गीत भी गाए गए। पूजा के बाद पत्नी ने अपने पति के हाथों पानी पीकर उपवास का पारण किए। करवा चौथ पर्व को लेकर सुहागिनो में खासा उत्साह देखा गया। इधर रीवर साइड भुरकुंडा स्थित प्रवीण शर्मा के आवास पर करवा चौथ व्रत का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सभी सुहागिनों ने प्रात: सूर्योदय से पहले सहरी कर जलपान करके व्रत शुरू किया। शाम को सभी सुहागिनों ने एकत्र होकर मां गौरी की पूजा करके पति के दीर्घायु होने की कामना की। इसके बाद चंद्रमा निकलने पर अ‌र्घ्य देकर उपवास का पारण किया। पूजा.अर्चना में सुषमा शर्मा, मंजू शर्मा, मिली चौधरी, पतिराज, सुनीता, रितु शर्मा, गीतांजलि, राज शर्मा सहित अन्य महिलाएं शामिल थीं।

chat bot
आपका साथी