पहले दिन पुंडी कोलियरी प्रबंधन को करीब दो करोड़ का नुकसान : मनीष

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पुंडी कोलियरी में संयुक्त ट्रेड यूनियन।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 06:42 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 02:24 AM (IST)
पहले दिन पुंडी कोलियरी प्रबंधन को करीब दो करोड़ का नुकसान : मनीष
पहले दिन पुंडी कोलियरी प्रबंधन को करीब दो करोड़ का नुकसान : मनीष

संवाद सूत्र, मांडू : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पुंडी कोलियरी में संयुक्त ट्रेड यूनियन द्वारा तीन दिवसीय हड़ताल के पहले दिन गुरुवार को व्यापक असर रहा। हड़ताली कर्मियों ने गुरुवार की अहले सुबह कोलियरी पहुंचकर उत्पादन और डिस्पैच कार्य को ठप कर दिया। कोलियरी में बिजली के साथ-साथ लोगों ने पानी सप्लाई को भी बंद कर दिया। राकोमसं के पुंडी उपाध्यक्ष मनीष चंद्रा ने बताया कि कॉमर्शियल माइनिग और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में विभिन्न ट्रेड यूनियन एकमत होकर तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हड़ताल के पहले दिन कोलियरी बंद होने से प्रबंधन को करीब दो करोड़ के राजस्व का नुकसान हुआ है। उन्होंने शेष दो दिनों में भी मजबूती के साथ हड़ताल पर रहने की बात कही। मौके पर यासीन अंसारी, मोहम्मद अताउल्लाह, बोधन मांझी, मनु महतो, शमशाद अलि, तारकेश्वर साव, धनेश्वर मांझी, अनुप चौधरी, शंकर गिरी, पप्पू कुमार, विनोद कुमार उपाध्याय, अंतेश कुमार, राजकुमार ठाकुर, कुलदीप महतो, चमटू महतो, बबलू मांझी समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी