पुरानी पेंशन बहाली के लिए रांची में होगा छह को आक्रोश रैली

संवाद सहयोगी,रामगढ़ : पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति ने शुक्रवार को चितरपुर प्रखंड के केबी उच्च विद्यालय में बैठक कर कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। साथ ही पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग को लेकर छह जनवरी को रांची में आक्रोश रैली करने की बात कहीं। रैली में जिला से दो हजार लोग शामिल होने की बात भी कहीं। बैठक में जिला संयोजक डॉ. सुनील कुमार कश्यप ने कहा कि 2004 के बाद बहाल अभी तक 31 विभागों के संगठन को पुरानी पेंशन को छला जा रहा है। बुढ़ापे के सहारा को छिना जा रहा है। कहा कि इसी मुद्दों को लेकर रांची में छह जनवरी को प्रदेशस्तरीय एनएमओएफएस के 31 विभाग का विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। कहा कि पुराने पेंशन से वंचित के आक्रोश ही प्रदर्शन के माध्यम से पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग करेंगे। बैठक की अध्यक्षता चितरपुर प्रखंड

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 08:11 PM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 08:11 PM (IST)
पुरानी पेंशन बहाली के लिए रांची में होगा छह को आक्रोश रैली
पुरानी पेंशन बहाली के लिए रांची में होगा छह को आक्रोश रैली

रामगढ़ : पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति ने शुक्रवार को चितरपुर प्रखंड के केबी उच्च विद्यालय में बैठक कर कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। साथ ही पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग को लेकर छह जनवरी को रांची में आक्रोश रैली करने की बात कहीं। रैली में जिला से दो हजार लोग शामिल होने की बात भी कहीं। बैठक में जिला संयोजक डॉ. सुनील कुमार कश्यप ने कहा कि 2004 के बाद बहाल अभी तक 31 विभागों के संगठन को पुरानी पेंशन को छला जा रहा है। बुढ़ापे के सहारा को छिना जा रहा है। कहा कि इसी मुद्दों को लेकर रांची में छह जनवरी को प्रदेशस्तरीय एनएमओएफएस के 31 विभाग का विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। कहा कि पुराने पेंशन से वंचित के आक्रोश ही प्रदर्शन के माध्यम से पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग करेंगे। बैठक की अध्यक्षता चितरपुर प्रखंड संयोजक राजदीप कुमार व संचालन अशेाक प्रसाद मेहता ने की। बैठक में शंकर तिवारी, वेद प्रकाश, अखिलेश कुमार, ऋषिकेश रजक, तपेश्वर महली, सुजीत ¨सह, रोज शोभा ¨मज, विनय दास आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी