मानव जीवन के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक

संवाद सूत्र रजरप्पा(रामगढ़) रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित सेवई दक्षिणी पंचायत भवन परिसर में बुधवार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 07:09 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 07:09 PM (IST)
मानव जीवन के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक
मानव जीवन के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक

संवाद सूत्र, रजरप्पा(रामगढ़) : रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित सेवई दक्षिणी पंचायत भवन परिसर में बुधवार को मुस्कुराहटें संस्था द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सेवई दक्षिणी पंचायत की मुखिया राजकुमारी देवी ने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला तथा ऐसे आयोजन के लिए संस्था को धन्यवाद दिया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के अशोक कुमार ने लोगों को बताया कि पर्यावरण संरक्षण एक अत्यंत ही महत्वपूर्ण विषय है। मानव जीवन के लिए पौधारोपण अत्यंत ही आवश्यक है। हम सभी को प्रति वर्ष अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए प्रति वर्ष कम से कम एक पौधा लगाना चाहिए तथा उसका संरक्षण करना चाहिए। संस्था के अध्यक्ष विवेकानन्द वर्मा ने कहा कि पौधे जहां हमारे लिए आय का साधन है, वहीं मानव जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। पौधों की देखभाल करके ही हम उनसे छाया व फल की उम्मीद कर सकते है। इस दौरान पंचायत भवन परिसर में कई फलदार पौधे लगाए गए। साथ ही मौजूद लोगों के बीच पौधे का भी वितरित किए गए। कार्यक्रम की संचालन अरुण कुमार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के ओमप्रकाश महतो, अमिताभ गौरव, दीपा कुमारी, मोतीलाल टोप्पो, राजू भगत, विकास कुमार, विमल राम, अंशु कुमार का अहम योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी