शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में महिला मिली कोरोना संक्रमित

रामगढ़ छावनी परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन में एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। बताया जाता

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 10:33 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:18 AM (IST)
शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में महिला मिली कोरोना संक्रमित
शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में महिला मिली कोरोना संक्रमित

रामगढ़ : छावनी परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन में एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। बताया जाता है कि महिला दो दिन पहले ही बिहार स्थित मायके से अपने ससुराल रामगढ़ आई थी। महिला के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद मोहल्ले में लोग सतर्क हो गए हैं। देर रात महिला को एंबुलेंस से कोविड अस्पताल शिफ्ट किया गया है। जहा देर रात महिला का इलाज शुरू कर दिया गया है। इससे पहले शुक्रवार को जिले में तीन कोरोना से संक्रमित मिले थे। आज एक महिला के संक्रमित होने के बाद संख्या बढ़कर 18 हो गई है। जिले में कुल मरीजों की संख्या 136 है इनमें से 119 मरीज कोविड अस्पताल से ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं।

chat bot
आपका साथी