मनिका में कांग्रेसियों ने जीत पर की आतिशबाजी

मनिका : मनिका प्रखंड में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान के नेतृत्व में राजस्थान, छत्त

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Dec 2018 05:29 PM (IST) Updated:Wed, 12 Dec 2018 05:29 PM (IST)
मनिका में कांग्रेसियों ने जीत पर की आतिशबाजी
मनिका में कांग्रेसियों ने जीत पर की आतिशबाजी

मनिका : मनिका प्रखंड में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान के नेतृत्व में राजस्थान, छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में मनिका कांग्रेस कार्यालय में पटाखें फोड़कर खुशियां मनाई गई। इसके बाद कांग्रेसियों द्वारा जुलूस निकाला गया, जो पूरे प्रखंड मुख्यालय होते हुए मनिका हाई स्कूल तक पहुंची। सुरेंद्र पासवान ने कहा कि आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पूरे बहुमत के साथ राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष, सुरेंद्र भारती, प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, केदार यादव, जिला महासचिव गंगेसर यादव, राजू प्रसाद, भोला प्रसाद, दिलीप राम, इदरीश अंसारी, मोहन ठाकुर, पप्पू प्रसाद, गुलाम हुसैन, मिथलेश राम समेत अनेको कार्यकता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी