हर्ष करमाली की हत्या के आरोपितों की हो गिरफ्तारी

संवाद सहयोगी रामगढ़ बरकाकाना क्षेत्र के चर्चित हर्ष करमाली की हत्या के विरोध में मंगलवार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Mar 2021 11:05 PM (IST) Updated:Tue, 16 Mar 2021 11:05 PM (IST)
हर्ष करमाली की हत्या के आरोपितों की हो गिरफ्तारी
हर्ष करमाली की हत्या के आरोपितों की हो गिरफ्तारी

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : बरकाकाना क्षेत्र के चर्चित हर्ष करमाली की हत्या के विरोध में मंगलवार को लोहरा-करमाली समाज समन्वय समिति ने अनुमंडल सह अंचल कार्यालय के समक्ष धरना दिया। धरने को संबोधित करते हए वक्ताओं ने कहा कि पोचरा निवासी जितेंद्र करमाली के इकलौते पुत्र दस वर्षीय हर्ष करमाली की पिछले वर्ष 24 दिसंबर को पोचरा ओवर ब्रिज के समीप हत्यारों ने हत्या कर लाश को कुएं डाल दिया। इस हत्या के विरोध में बरकाकाना ओपी एवं जिला प्रशासन को लिखित शिकायत दी गई थी। लेकिन जिला पुलिस हर्ष के हत्यारों को गिरफ्तार करने में पूरी तरह से असफल रही। धरने को मुख्य अतिथि समाज के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश लोहरा व विशिष्ट अतिथि मंसाराम लोहरा, वासुदेव करमाली, समाज के केंद्रीय अध्यक्ष छोटेलाल करमाली ने भी धरने को संबोधित किया। मौके पर समाज के जिला अध्यक्ष जलेश्वर करमाली ,कार्यकारिणी अध्यक्ष बैजनाथ करमाली ,शंकर करमाली, सुनील करमाली ,शंभू करमाली ,सुभाष राम करमाली, शशि करमाली , जगत करमाली ,विक्रम करमाली, विनोद करमाली ,रमेश करमाली, रोजे करमाली, गौतम करमाली आदि समाज के काफी संख्या में लोग शामिल थे।

=========

राजद नेता का हुआ स्वागत

संवाद सूत्र, भुरकुंडा (रामगढ़) : राजद के वरिष्ठ नेता सह चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव का भुरकुंडा कोयलांचल में आगमन हुआ। इस दौरान राजद के प्रदेश महासचिव संतोष यादव के नेतृत्व में सुभाष प्रसाद यादव का जोरदार स्वागत किया गया। मौके पर संतोष यादव ने सीटीओ मामले पर वार्ता करते हुए सुभाष प्रसाद यादव को बंद पड़े भुरकुंडा परियोजना की जानकारी देकर इसे चालू करवाने की बात कही। मौके पर सुभाष प्रसाद यादव ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री सत्यानंद भोक्ता और अन्य मंत्रियों से सीटीओ मामले पर वार्ता कर भुरकुंडा परियोजना को चालू करवाने का प्रयास करूंगा। मौके पर संतोष यादव, राजद के वरिष्ठ नेता जानकी ठाकुर, अजय सिंह यादव आदि मौजूद थें।

chat bot
आपका साथी