आंदोलन ही जमसं की पहचान : सुखदेव

संवाद सूत्र भुरकुंडा (रामगढ़) जनता मजदूर संघ सीसीएल बरका-सयाल एरिया कमेटी की बैठक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Jan 2021 08:09 PM (IST) Updated:Sat, 09 Jan 2021 08:09 PM (IST)
आंदोलन ही जमसं की पहचान : सुखदेव
आंदोलन ही जमसं की पहचान : सुखदेव

संवाद सूत्र, भुरकुंडा (रामगढ़) : जनता मजदूर संघ सीसीएल बरका-सयाल एरिया कमेटी की बैठक शनिवार को सौंदा डी स्थित यूनियन कार्यालय में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि जमसं के जोनल सचिव सह सीसीएल वेलफेयर बोर्ड सदस्य सुखदेव प्रसाद उपस्थित थे। बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। साथ ही आने वाले वर्ष में यूनियन सदस्यों की संख्या बढ़ाने को ले रणनीति भी बनाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय हुआ की आगामी 20 जनवरी को उरीमारी नदी तट पर संघ का वनभोज सह एक दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन होगा। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि मजदूरों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर फरवरी माह में एरिया के सभी परियोजना कार्यालयों में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं मार्च माह में मजदूरों के हक-अधिकार के लिये क्षेत्रिय कार्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन की जाएगी। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुखदेव प्रसाद ने कहा की जनता मजदूर संघ की पहचान मजदूरहित के आंदोलनकारी यूनियन के रूप में शुरू से ही रही है। संघ मजदूरों की समस्याओं को हमेशा उचित प्लेटफार्म द्वारा निष्पादन करते आया है। जो आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आज भी मजदूरों की पहली पसंद जनता मजदूर संघ ही बनी हुई है। श्री प्रसाद ने कहा की असंगठित मजदूरों ठेका मजदूरों की समस्याओं को भी जनता मजदूर संघ उनके हक अधिकार के लिए लड़ाई लड़ेगी। आंदोलन ही जमसं की पहचान है। इसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय अघ्यक्ष अशोक शर्मा व संचालन क्षेत्रीय सचिव दशरथ कुर्मी ने किया। मौके पर बरका-सयाल के कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र सिंह, राजू मल्होत्रा, चमन मुंडा, शिवचरण करमाली, बैजनाथ कुमार, दिलीप गुप्ता, परदेसी नोनिया, अर्जुन साहू, अजय कुमार, विनय कुमार सिंह, विजय कुमार, दिलीप राम, लक्ष्मण प्रसाद सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी