श्रम मंत्री राज पलिवार ने की पूजा

रजरप्पा : श्रम मंत्री राज पलिवार शनिवार को अपने समर्थकों के साथ प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा स्थित छि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 06:27 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 06:27 PM (IST)
श्रम मंत्री राज पलिवार ने की पूजा
श्रम मंत्री राज पलिवार ने की पूजा

रजरप्पा : श्रम मंत्री राज पलिवार शनिवार को अपने समर्थकों के साथ प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर पूजा अर्चना करने पहुंचे। यहां उन्होंने पुजारी द्वारा विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर मां भगवती के आगे माथा टेककर उनका आशीर्वाद लिया। उसके बाद नारियल बलि देकर पुजारी के द्वारा रक्षासूत्र भी बंधवाए। पूजा-अर्चना करने के बाद थोड़ी देर रजरप्पा मंदिर प्रक्षेत्र में भ्रमण किए। भ्रमण करने के बाद श्रम मंत्री वापस लौट गए। मौके पर उनके साथ चितरपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंवर ¨सह पाहन व पुलिस जवान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी