एक पखवारे के लिए भगवान जगन्नाथ का एकांतवास शुरू

लॉक डाउन का असर आस्था पर भी रहा इसीलिए स्थानीय ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 07:43 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 07:43 PM (IST)
एक पखवारे के लिए भगवान जगन्नाथ का एकांतवास शुरू
एक पखवारे के लिए भगवान जगन्नाथ का एकांतवास शुरू

संवाद सूत्र, वेस्ट बोकारो (रामगढ़): लॉक डाउन का असर आस्था पर भी रहा इसीलिए स्थानीय श्रीजगन्नाथ मंदिर में शुक्रवार को ज्येष्ठ के स्नान पूर्णिमा के अवसर पर महाप्रभु भगवान जगन्नाथ, उनके दाऊ (बड़े भाई) बलराम और बहन सुभद्रा की प्रतिमाओं का स्नान व साधारण वस्त्रों के साथ श्रृंगार कराया गया। घंटा घड़ियाल और शंख ध्वनि व वैदिक मंत्रों के साथ उनकी पूजा अर्चना की गई और महाप्रभु सहित भाई-बहनों को उन्हें दशहरी आम, भूजा सहित अन्य ऋतु फलों का भोग लगाया गया। इस दौरान शारीरिक दूरियों सहित लॉक डाउन के नियमो का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने फेसमास्क का भी प्रयोग किया हुआ था। उक्त जानकारी देते हुए मंदिर के पुरोहित नारायण उर्फ बिट्टू पंडा ने बताया कि इसके बाद शाम से महाप्रभु भगवान जगन्नाथ अपने भाई और बहन के साथ 15 दिनों के लिए एकांतवास पर चले गए। पुरोहित ने यह बताया कि श्रीमदभागवत के अनुसार ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा को भगवान अपने भाई और बहन के साथ बरसात में भीग जाते हैं, जिसके कारण उन्हें ज्वर हो जाता है। इसलिए वे अपने भाई और बहन के साथ 15 दिनों के लिए एकांतवास को चले जाते है।

chat bot
आपका साथी