लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

फोटो 43 पुतला दहन में शामिल कांग्रेसी संवाद सूत्र, लपंगा : रघुवर सरकार द्वारा पिछले दिनों पारा शिक्षक, पत्रकार व रसोईया संघ पर बर्बरता पूर्वक हुए लाठी चार्ज के विरोध में सोमवार को कांग्रेसियों ने भुरकुंडा मतकमा चौक में मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फूंका। इसमें कांग्रेस, युवा कांग्रेस व महिला मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल थे। कहा गया कि यह सरकार जनविरोधी फैसले ले रही है। लोकतांत्रित ढंग से आंदोलन कर रहे पारा शिक्षकों पर लाठी चार्ज सरकार के तानाशाह रवैया को दर्शाता है। पुतला दहन में राजकिशोर पांडेय, बारीक अंसारी, अमर यादव, बालेश्वर बेदिया, शमीमा बानो, शहजादा तालीम, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, राजू मंडल, मिथिलेश, जामित्री देवी, लखन राम, याकूब आलम, तारीक अनवर, विकास बेदिया, बीरू ¨सह, मुनेश्वर बेदिया, बबलू ¨सह, मदीना बानो व शकील अहमद आदि शामिल थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 07:36 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 07:36 PM (IST)
लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

लपंगा : रघुवर सरकार द्वारा पिछले दिनों पारा शिक्षक, पत्रकार व रसोईया संघ पर बर्बरता पूर्वक हुए लाठी चार्ज के विरोध में सोमवार को कांग्रेसियों ने भुरकुंडा मतकमा चौक में मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फूंका। इसमें कांग्रेस, युवा कांग्रेस व महिला मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल थे। कहा गया कि यह सरकार जनविरोधी फैसले ले रही है। लोकतांत्रित ढंग से आंदोलन कर रहे पारा शिक्षकों पर लाठी चार्ज सरकार के तानाशाह रवैया को दर्शाता है। पुतला दहन में राजकिशोर पांडेय, बारीक अंसारी, अमर यादव, बालेश्वर बेदिया, शमीमा बानो, शहजादा तालीम, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, राजू मंडल, मिथिलेश, जामित्री देवी, लखन राम, याकूब आलम, तारीक अनवर, विकास बेदिया, बीरू ¨सह, मुनेश्वर बेदिया, बबलू ¨सह, मदीना बानो व शकील अहमद आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी