झारखंड की संस्कृति में रचा-बसा है करमा पर्व : मुकुंद नायक

रामगढ़ : नगर परिषद् क्षेत्र जेल रोड रजगोडा कोठार में बूढ़ाकरमा महोत्सव सह झूमर प्रतियो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 06:25 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 06:25 PM (IST)
झारखंड की संस्कृति में रचा-बसा है करमा पर्व : मुकुंद नायक
झारखंड की संस्कृति में रचा-बसा है करमा पर्व : मुकुंद नायक

रामगढ़ : नगर परिषद् क्षेत्र जेल रोड रजगोडा कोठार में बूढ़ाकरमा महोत्सव सह झूमर प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को रंगारंग कार्यक्रम के बीच आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने जमकर झूमर नृत्य कर लोगों को आनंद के सागर में गोता लगवाते हुए आनंदित कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मश्री मुकुंद नायक की आवाज पर जिप सदस्य, नप पार्षदजन व स्थानीय लोग मांदर की थाप पर थिरकते हुए झारखंड की संस्कृति की अमीट छाप छोड़ी। इससे पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री मुकुंद नायक, कांग्रेस नेत्री सह जिप सदस्य ममता देवी, वार्ड 24 की पार्षद सानियारो बारला, वार्ड 29 की पार्षद जयंती देवी व 12 के पार्षद गोपाल मुंडा का स्वागत आयोजकों ने झारखंड के पारंपरिक तरीके से लोटा पानी कर किया। साथ ही जावा कानों में खोंसकर स्वागत किया।

इधर, झुमर प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर परिषद् के पार्षद जयंती देवी, गोपाल मुंडा व सानियारो बारला ने किया। जबकि बूढ़ाकरमा स्थल का उद्घाटन पद्मश्री मुकुंद नायक ने फीता काटकर व शिलापट का पर्दा उठाकर किया। मुख्य अतिथि पद्म उन्होंने नायक ने कहा कि झारखंड की संस्कृति में रचा-बसा है करमा पर्व। यह पर्व हमें खुशहाली व अपनत्व का एहसास कराती है। कहा कि झारखंड के लोगों के दिलों में करमा पर्व बसता है। जिप सदस्य ममता देवी ने कहा कि करमा पूजा हमारी झारखंड की संस्कृति से जुड़ा हुआ है। यह हमें झारखंडी होने का एहसास कराता है। आज वर्तमान समय में जब हम अपने अस्मिता और अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। वहीं बाहरी शक्तियां हम पर हावी हो रही हैं। ऐसी स्थिति में हम झारखंडी को अपनी संस्कृति सभ्यता और परंपरा को बनाए रखना होगा। इस दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस नेता मुकेश यादव, युवा नेता सुधीर कुमार मंगलेश, अनु विश्वकर्मा, गीता देवी, बजरंग महतो, रामेश्वर महतो, जीतू महतो, भोला महतो, सुरेश महतो, कमिटी अध्यक्ष दिनेश मुंडा, सचिव दशरथ चौधरी, कोषाध्यक्ष टिमेशवर महतो, महेश निगम, सुधाशू रंजन, मुकेश कुमार, प्रकाश महतो, सुरेंद्र महतो, फुलेन महतो, जोगन महतो, रूपलाल महतो, नेमधारी महतो आदि सैकड़ो लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी