ज्ञान महिला समिति ने किया सहयोग

मांडू प्रखंड अंतर्गत ग्राम सोनडीहा में रविवार को स्व.।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 10:00 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:13 AM (IST)
ज्ञान महिला समिति ने किया सहयोग
ज्ञान महिला समिति ने किया सहयोग

संवाद सूत्र, वेस्ट बोकारो (रामगह): मांडू प्रखंड अंतर्गत ग्राम सोनडीहा में रविवार को स्व. उश्यामलाल महतो की सुपुत्री यशोदा कुमारी के विवाह में मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो के पहल पर समाजसेवी विनोद जायसवाल के नेतृत्व में सहायतार्थ 25 किलो, चावल, आटा, बर्तन, व आभूषण, नोजपिन, पापड़, गिलास सेट आदि भेंट किया गया। मौके पर तिवारी महतो ने कहा कि ज्ञान महिला समिति के तत्वावधान में बतौर समाजसेवी हमने हर गरीब परिवार की बेटी के विवाह में सहयोग का संकल्प लिया है। मौके पर पर मुख्य रूप से पूर्व मुखिया द्वारिका महतो, गुड्डू सिंह, पूनम देवी, गनवा देवी, कौशिल्या देवी, राधा देवी, सविता देवी, ललकी देवी, विलासो देवी, अनिता देवी, सीता देवी, इलाजों देवी जुगल महतो,अजय महतो, रंजीत महतो आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी