एकता मंच ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

संवाद सहयोगी,रामगढ़ : झारखंड एकता मंच के जिला कार्यालय में दर्जनभर गरीब, बुजूर्ग व असहायों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण के दौरान मुख्य अतिथि मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रंजन ¨सह ने वार्ड नंबर पाच के गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान सैकड़ों लोगों के बीच कंबल का वितरण कर ठंड से राहत पहुंचाने का कार्य किया गया। मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रंजन ¨सह व केंद्रीय प्राधान संयोजक आजाद ¨सह ने कहा कि मंच की ओर से लगातार गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। ताकि बेतहाशा बढ़े हुए ठंड से लोगों व बुजूर्गों को राहत मिल स

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 09:43 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 09:43 PM (IST)
एकता मंच ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल
एकता मंच ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

रामगढ़ : झारखंड एकता मंच के जिला कार्यालय में दर्जनभर गरीब, बुजूर्ग व असहायों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण के दौरान मुख्य अतिथि मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रंजन ¨सह ने वार्ड नंबर पाच के गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान सैकड़ों लोगों के बीच कंबल का वितरण कर ठंड से राहत पहुंचाने का कार्य किया गया। मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रंजन ¨सह व केंद्रीय प्रधान संयोजक आजाद ¨सह ने कहा कि मंच की ओर से लगातार गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। ताकि बेतहाशा बढ़े हुए ठंड से लोगों व बुजूर्गों को राहत मिल सके। इस दौरान मंच ने एक प्रस्ताव भी पारित किया। इसमें निर्णय हुआ कि झारखंड एकता मजदूर मंच का गठन किया जाएगा। इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन अजीत गुप्ता ने किया। मौके पर केंद्रीय उप प्रधान संयोजक तुलसी प्रसाद कुशवाला, केंद्रीय प्रधान महासचिव ससंजीत ¨सह टिप्पू, सूरज जायसवाल, उदय ¨सह, हरेंद्र राय, विश्वनाथ राय, सतीश गुप्ता, वीएन करमाली आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी