लोजपा लोस की दो व विस की 12 सीटों पर लड़ेगी चुनाव : प्रधान

संवाद सहयोगी,रामगढ़ : लोजपा के नवमनोनित प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने कहा कि लोजपा राज्य में दो लोकसभा सीट व 12 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अगर विधानसभा में पार्टी को संतुष्टि नही मिली तो और बात नहीं बनी तो

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 09:48 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 09:48 PM (IST)
लोजपा लोस की दो व विस की 12 सीटों पर लड़ेगी चुनाव : प्रधान
लोजपा लोस की दो व विस की 12 सीटों पर लड़ेगी चुनाव : प्रधान

,रामगढ़ : लोजपा के नवमनोनित प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने कहा कि लोजपा राज्य में दो लोकसभा सीट व 12 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अगर विधानसभा में पार्टी को संतुष्टि नही मिली तो और बात नहीं बनी तो 81 विधानसभा सीटों पर पार्टी अपना प्रत्याशी उतारकर चुनाव लड़ेगी। पार्टी में पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मान देकर नए सदस्यों को जोड़ा जा रहा है। इसका साफ प्रमाण है कि दिन प्रतिदिन लोजपा का जनाधार झारखंड प्रदेश में बढ़ रही है। प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को तुलसी स्मृति भवन में लोजपा की ओर से आयोजित नागरिक अभिनंदन सह मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने पटेल चौक से मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर मुख्य मार्ग से सुभाष चौक पहुंचे। यहां पर सुभाष चंद्र बोस, अंडेकर पॉर्क, गांधी चौक पर माल्यार्पण कर नमन किया। बाद में आयोजन स्थल पहुंचे। यहां पर मंचासीन प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, विशिष्ट अतिथि युवा लोजपा प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र द्विवेदी, अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष मो. बेलाल खान, महिला प्रदेश अध्यक्ष नेहा ¨सह, कला संस्कृति प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राजीव ¨सह, लेबर सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार का स्वागत जिलाध्यक्ष रंजीत राम के नेतृत्व में 101 किलो का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। अतिथियों ने बाबा साहब अंबेडकर के चित्र के समक्ष दीप जलाकर माल्यार्पण किया। अंत में भाजपा नेता पवन जायसवाल, कांग्रेस के फुरकांन अंसारी व झामुमो के शालीक अंसारी ने लोजपा का दामन थामा। स्वागत भाषण युवा लोजपा जिलाध्यक्ष केवल पासवान ने दिया। अतिथियों ने सभी कार्यकर्ताओं में एकजुटता बनाकर रहने व नई ऊर्जा के साथ काम करने को प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रंजीत राम ने किया।

---------

कार्यक्रम में ये नेतागण थे मौजूद

प्रदेश सचिव मो. एनूल, रांची जिला लोजपा अध्यक्ष दिनेश सोनी, वरिय नेता मो. जफरूद्दीन, युवा जिलाध्यक्ष केवल पासवान, शवजीकुमार, नीरज ¨सह, महिला जिलाध्यक्ष मिता देवी, किसाना प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विनोद नयक, चांदी रब्बानी, नगर प्रभारी गणेश पासवान, शिवा राम, पप्पू राम, शंकर का¨लदी, अमर राम, शंभु कुमार, दिनेश ठाकुर, मिथिलेश रजक, मनोज नायक, मो. इरशादा, रफीक आलम, पवन जायसवाल, फुरकांन अंसारी, साबीर अंसारी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी