लाठी चार्ज के विरोध में राजद ने किया पुतला दहन

संवाद सहयोगी,रामगढ़ : पत्रकारों व पारा शिक्षकों पर लाठी चार्ज व रघुवर सरकार की तानाशाही रवैया से आक्रोषित राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला कर विरोध दर्ज कराया। जिला कमेटी की ओर से सुभाष चौक पर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन दल के सभी वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं ने मिलकर किया। सभी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष अमरेश गणक के नेतृत्व में थाना चौक से जुलूस की शक्ल में मुख्य पथ होते हुए सुभाष चौक पहुंचे। यहां पर पुतला दहन कर विरोध किया। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर राजधानी में पारा शिक्षकों व मीडिया कर्मियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की घटना को राष्ट्रीय जनता दल अलोकतांत्रिक करार दिया है। यह कार्रवाई पूरी तरह से अनुचित है। पारा शिक्षकों के साथ वार्ता कर उसकी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 08:08 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 08:08 PM (IST)
लाठी चार्ज के विरोध में राजद ने किया पुतला दहन
लाठी चार्ज के विरोध में राजद ने किया पुतला दहन

रामगढ़ : पत्रकारों व पारा शिक्षकों पर लाठी चार्ज व रघुवर सरकार की तानाशाही रवैया से आक्रोशित राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला कर विरोध दर्ज कराया। जिला कमेटी की ओर से सुभाष चौक पर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन दल के सभी वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं ने मिलकर किया। सभी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष अमरेश गणक के नेतृत्व में थाना चौक से जुलूस की शक्ल में मुख्य पथ होते हुए सुभाष चौक पहुंचे। यहां पर पुतला दहन कर विरोध किया। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर राजधानी में पारा शिक्षकों व मीडिया कर्मियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की घटना को राष्ट्रीय जनता दल अलोकतांत्रिक करार दिया है। यह कार्रवाई पूरी तरह से अनुचित है। पारा शिक्षकों के साथ वार्ता कर उसकी मांग के संदर्भ में निर्णय लेना चाहिए था। यह सरकार पूरी तरह से व्यवहारिक नहीं है इस लिहाज से सरकारी स्तर पर पारा शिक्षकों के मामले पर नया उचित निर्णय लिया जाना भी अति आवश्यक हो गया है। प्रदेश महासचिव शाहिद सिद्धकी ने कहा कि मौजूदा सरकार निरंकुश हो चुकी है। आज देश के चौथे स्तंभ मीडिया कर्मियों के साथ साथ पारा शिक्षकों पर जो बर्बरता पूर्व लाठीचार्ज किया हम इसकी घोर ¨नदा करते हैं। मांग करते हैं कि दोषी पुलिसकर्मियों  पर कार्रवाई हो नहीं तो राष्ट्रीय जनता दल सड़क से सदन तक आंदोलन चलाएगी। मौके प र अरुण कुमार राय, बद्री विश्वकर्मा, गुलजार अहमद, युवा राजद जिलाध्यक्ष संजय यादव, भानु प्रताप यादव,  मोहम्मद जब्बार, बालेश्वर भुईया, अतहर अली, संदीप करमाली, नीलकमल राय, नगर अध्यक्ष अशोक यादव, मो. तैय्यब अली, कमल गोप, जोगेंद्र मांझी, मो. ईसाक, जितेंद्र यादव, मो. इनामुल, सनाउल्लाह अंसारी, मो. इकरामुल, नीरज यादव, विकास खन्ना, रवि रंजन, दिनेश यादव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी