मनरेगा कर्मचारी गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

संवाद सहयोगी,रामगढ़ : झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर मनरेगा कर्मचारी शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। पिछले एक माह से अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर संघ आंदोलनरत है। उनकी मांगों पर सरकार द्वारा गौर नहीं किए जाने से आक्रोषित मनरेगा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। इस बावत छावनी मैदान में जिला कमेटी की बैठक हुई। बैठक में कहा गया कि सभी मनरेगा कर्मी झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। संघ ने मांग किया है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आलोक में कर्मियों का स्थाईकरण तथा स्थाई कर्मियों की तरह सुविधाएं दी जाए। बैठक की अध्यक्षता जि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 07:41 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 07:41 PM (IST)
मनरेगा कर्मचारी गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
मनरेगा कर्मचारी गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

संवाद सहयोगी,रामगढ़ : झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर मनरेगा कर्मचारी शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। पिछले एक माह से अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर संघ आंदोलनरत है। उनकी मांगों पर सरकार द्वारा गौर नहीं किए जाने से आक्रोषित मनरेगा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। इस बावत छावनी मैदान में जिला कमेटी की बैठक हुई। बैठक में कहा गया कि सभी मनरेगा कर्मी झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। संघ ने मांग किया है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आलोक में कर्मियों का स्थाईकरण तथा स्थाई कर्मियों की तरह सुविधाएं दी जाए। बैठक की अध्यक्षता जिला मनरेगा अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद व संचालन सचिव कुमार विवेक ने किया। बैठक में प्रदीप केरकेट्टा, गणेश रजक, भोला प्रसाद, राजेंद्र पासवान, शंकर महतो, ¨टबू उरावं, अब्दूल कलाम, रामू करमाली, आशीष मानकी, जितेंद्र शर्मा, रामकुमार सिन्हा, मनोज कुमार, क¨लदर महतो, शत्रुघन सिन्हा, प्रसादी महतो, विनोद महतो, इरामुल इरशाद, अमरलाल मुंडा, निलेश कुमार, लक्ष्मी कुमारी, मंजू बाडा, दशरथ राम आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी