गिद्दी में धूमधाम से मना करमा पूजा

गिद्दी (रामगढ़) : गिद्दी कोयलांचल व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रकृति पर्व करमा पूजा धूमधाम से

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 09:47 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 09:47 PM (IST)
गिद्दी में धूमधाम से मना करमा पूजा
गिद्दी में धूमधाम से मना करमा पूजा

गिद्दी (रामगढ़) : गिद्दी कोयलांचल व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रकृति पर्व करमा पूजा धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने उपवास रखकर करम डाल स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अच्छे फसल की कामना की। साथ ही बहनों ने अपने भाइयों के सलामती के लिए प्रार्थना की। इसके बाद स्थापित करम डाल के समक्ष ढोल और मांदर के थाप पर घंटों झूमते गाते रहे। वहीं गिद्दी सी प्रोफेसर कॉलोनी में करमा का त्योहार में मांदर की थाप पर महिला-पुरूष जमकर झूमे। इस दौरान कर्मा धर्मा की कथा भी लोगों ने सुनी। मौके पर होसिर कॉलेज के प्राचार्य खेमनाथ महतो ने कहा कि करमा पर्व आस्था, झारखंड की संस्कृति-सभ्यता से जेड़ा हुआ है। मौके पर डाड़ी उपमुखिया वंदना वर्मा, प्राचार्य खेमनाथ महतो, प्रेमचंद महतो, राजेश महतो, सरयू करमाली, धनेश्पर महतो, सुरेश महतो, तांती बाबू समेत दर्जनों महिला-पुरूष व बच्चे उपस्थित थे।

----

chat bot
आपका साथी