पूर्व मंत्री मथुरा महतो का गोला में हुआ स्वागत

मगनपुर में झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मंत्री सह विधायक मथुरा प्रसाद महतो।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 09:38 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 09:38 PM (IST)
पूर्व मंत्री मथुरा महतो का गोला में हुआ स्वागत
पूर्व मंत्री मथुरा महतो का गोला में हुआ स्वागत

संवाद सूत्र, गोला : मगनपुर में झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मंत्री सह विधायक मथुरा प्रसाद महतो का रांची से अपने विधानसभा क्षेत्र जाने के क्रम में स्वागत किया गया। यहां पर कार्यकर्ताओं से मिलकर क्षेत्र के समस्याओं से अवगत हुए और साथ ही उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार किसान मजदूर के साथ-साथ यहां पर बाहर से लौटे मजदूरों को स्वरोजगार के लिए पूरी तरह से यह राज्य सरकार चितित हैं और इसके लिए सरकार काम कर रही है । साथ ही कहा कि जब भी आपको जरूरत महसूस पड़े, आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। हम आप लोगों के लिए हर संभव मदद करने के लिए तैयार रहूंगा। स्वागत करने वालों में युवा नेता सुनील राज चक्रवर्ती, विनीत प्रभाकर, गुड्डू पोद्दार, करण नायक, दीनानाथ सिंह मुंडा ,बाबला खान,कुणाल मुखर्जी, समीर अंसारी, सुरेंद्र प्रसाद व छोटेलाल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी