एकाग्रचित्तता के साथ करें प्रदर्शन:ममता देवी

संवाद सूत्र कुजू(रामगढ़) क्षेत्र के अंबाटाड़ करमा मैदान में जारी मनी प्राइज सह 21वां स्व. जगदे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 10:51 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 10:51 PM (IST)
एकाग्रचित्तता के साथ करें प्रदर्शन:ममता देवी
एकाग्रचित्तता के साथ करें प्रदर्शन:ममता देवी

संवाद सूत्र कुजू(रामगढ़): क्षेत्र के अंबाटाड़ करमा मैदान में जारी मनी प्राइज सह 21वां स्व. जगदेव महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट मैच का समापन गुरुवार को हुआ। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक ममता देवी शामिल हुईं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना व एकाग्रचित्तता के साथ अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन पर ध्यान देने की सलाह दी। साथ ही परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। पहला मैच एसटी क्लब ललपनिया बनाम फाइव स्टार क्लब करमा प्रोजेक्ट के बीच हुआ। जिसमें करमा की टीम ने ललपनिया को 1-0 से परास्त किया। दूसरा मैच लिटिल एंगल गोवा रांची बनाम राइट टू किक ग‌र्ल्स रांची के बीच खेला गया। इसमें पेनाल्टी शूटआउट में किक ग‌र्ल्स की टीम 1-0 से विजय रही। रेफरी में छोटू दास, बीएन राय, सुनील मुंडा, लक्ष्मण सिंह, हाशिम अंसारी, जितेंद्र बेदिया, प्रदीप मुर्मू, ज्योति कुमारी, शकुंतला कुमारी, अनिता कुमारी, निशा कुमारी, मनेश्वर महतो, ओम नायक, प्रताप ठाकुर, नागेश्वर महतो शामिल थे। पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को नगद 31 ह•ार रुपए व द्वितीय स्थान की टीम को नगद 25 हजार एवं कप देकर सम्मानित किया गया। वहीं महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को नगद 15 ह•ार रुपए, द्वितीय टीम को नगद 12 ह•ार एवं कप देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक खागेश्वर महतो, हेमलाल महतो, मुखिया रामेश्वर महतो, मोहरलाल महतो, मेघनाथ महतो, रामेश्वर महतो, बबलू अंसारी, महेश महतो, कैलिश कुमार, नारायण कुमार महतो, अजय डिसिल्वा, अशोक कुमार, जयकुमार, सुबोध महतो, भीम महतो, संजय कुमार, कमल कुमार आदि का सक्रिय योगदान रहा। मौके पर सरिता देवी, मुन्ना पासवान, मुकेश यादव, शरीफन निशा, भुनेश्वर महतो, खागेश्वर महतो, सुखदेव राम मुंडा, उर्मिला देवी, बसंती देवी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी