रामगढ़ः कुएं में गिरा हाथी का बच्चा, इस तरह निकाला बाहर

Elephant baby fall in well. झारखंड के रामगढ़ मेें हाथी का बच्चा कुएं में गिर गया।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Mon, 10 Dec 2018 12:51 PM (IST) Updated:Mon, 10 Dec 2018 01:19 PM (IST)
रामगढ़ः कुएं में गिरा हाथी का बच्चा, इस तरह निकाला बाहर
रामगढ़ः कुएं में गिरा हाथी का बच्चा, इस तरह निकाला बाहर

रामगढ़, संवाद सूत्र। झारखंड के रामगढ़ में सोमवार को एक हाथी का बच्चा कुएं में गिर गया। कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। 

जानकारी के मुताबिक, जिले के घाटो क्षेत्र की लइयो दक्षिणी पंचायत की गोसी बस्ती के कुएं में सोमवार की सुबह हाथी का बच्चा गिर गया है। हाथियों का झुंड वहां से गुजर रहा था। उसी दौरान हाथी का एक बच्चा कुएं में गिर गया। हाथी के बच्चे के कुएं में गिरते ही झुंड में शामिल हाथियों के चिंघाड़ने से पूरे इलाके के लोगों में दहशत है। गांव के लोग दहशत से अपने घरों में ही दुबक गए।

हाथी के बच्चे को इस तरह कुएं से बाहर निकाला गया।

सुबह छह बजे के बाद जब उजाला हुआ तो लोगों को पता चला कि कुएं में हाथी का एक बच्चा गिरा पड़ा है। इसकी सूचना मुखिया ने वन विभाग को दी। करीब छह घंटे बाद वन विभाग के अधिकारी वहां पहुंचे। करीब 10 बजे से बच्चा हाथी को कुएं से निकलने का काम शुरू किया गया। जेसीबी लगाकर हाथी को निकाला गया। हाथी के बच्चे को देखने के लिए वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई।

कुएं में गिरे हाथी के बच्चे को निकालने का प्रयास कर जेसीबी चालक ने वहां मौजूद हाथियों के झुंड के कारण पहले तो इनकार कर दिया। बाद में उसे निकाला। 

chat bot
आपका साथी