बोनस डे पर बरकाकाना स्टेशन परिसर में प्रदर्शन
संवाद सूत्र बरकाकाना(रामगढ़) केंद्र सरकार द्वारा रेलकर्मियों को अभी तक बोनस की घोषणा न
संवाद सूत्र, बरकाकाना(रामगढ़): केंद्र सरकार द्वारा रेलकर्मियों को अभी तक बोनस की घोषणा नहीं किए जाने के विरोध में आंल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन के आह्वान पर बरकाकाना रेलवे के विभिन्न डिपओं के रेलकर्मियों ने ईसीआरकेयू के नेतृत्व में आक्रोश प्रदर्शन किया। यूनियन के केन्द्रीय कोषाध्यक्ष मो •ा्याउद्दीन व बरकाकाना शाखा सचिव ओपी शर्मा ने बताया कि सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों के खिलाफ पूर्व निर्धारित समय के अनुसार सारे भारत के रेलकर्मचारी बोनस की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। बोनस का भुगतान नहीं करने पर 22 अक्तूबर से रेल के समस्त गतिविधियों को बंद करते हुए रेल में हड़ताल की शुरुआत कर दी जाएगी। प्रदर्शन में मो वहाब, डीपी राउत, सरजू प्रसाद, महेंद्र महतो, कमल खलखो, सकील अहमद, डीके मौईत्रा, कमल किशोर, ईश्वर, सुरज कुमार, ईश्वर महतो, भीखलाल, संदीप शर्मा, एमपी सिंह, विक्की कुमार, महादेव कुमार, सुरेश प्रसाद, रानू सांगा, निरंजन कुशवाहा, कांति देवी,नुरजहां व सुनीता हेब्रोम, सहित कई रेल कर्मी उपस्थित थे।