गोला में वज्रपात से देवर-भाभी की मौत, गांव में मातम

संवाद सूत्र गोला(रामगढ़) गोला प्रखंड क्षेत्र के रायपुरा गांव में गुरुवार की दोपहर को तेज ब

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 07:12 PM (IST) Updated:Fri, 02 Oct 2020 05:08 AM (IST)
गोला में वज्रपात से देवर-भाभी की मौत, गांव में मातम
गोला में वज्रपात से देवर-भाभी की मौत, गांव में मातम

संवाद सूत्र, गोला(रामगढ़) : गोला प्रखंड क्षेत्र के रायपुरा गांव में गुरुवार की दोपहर को तेज बारिश के साथ वज्रपात में एक ही परिवार के देवर-भाभी की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बताया जाता है कि रायपुरा गांव निवासी फातिमा खातून(20) व खलील अंसारी (14) अपने खेत(टांड़) में लगे शकरकंद कोड़ रहे थे। इसी दौरान दोपहर को अचानक तेज वर्षा शुरू हुई। इससे बचने के लिए दोनों एक पेड़ के नीचे आ गए। इसी दौरान वज्रपात हुआ। दोनों पूरी तरह से झुलस गए। इससे दोनों की मौत हो गई। दोनों सगे देवर भाभी बताए जाते है। घटना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गोला थाना पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर, पास के गांव बाघा कुदर में वज्रपात से एक मवेशी की मौत हो गई। रायपुरा गांव में वज्रपात से हुई मौत पर विधायक ममता देवी ने आर्थिक सहयोग किया।

-

chat bot
आपका साथी