बड़कीपोना में पुलिस के खिलाफ हर तरफ दिखा आक्रोश

संवाद सूत्र रजरप्पा(रामगढ़) रजरप्पा थाना क्षेत्र के बड़कीपोना के केतारी टोला में पुलिस के खिलाऊ आक्राशे दिख

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 08:18 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 08:18 PM (IST)
बड़कीपोना में पुलिस के खिलाफ हर तरफ दिखा आक्रोश
बड़कीपोना में पुलिस के खिलाफ हर तरफ दिखा आक्रोश

संवाद सूत्र, रजरप्पा(रामगढ़) : रजरप्पा थाना क्षेत्र के बड़कीपोना के केतारी टोला में पुलिस कार्रवाई के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत के बाद हर तरफ पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश का माहौल कायम रहा। घटना को लेकर गांव के लोग पुलिस पर दमनात्मक कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए पुलिस पर की कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि रावण दहण कार्यक्रम को रोकने के बहाने पुलिस योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करने पहुंचे थे। पुलिस ने रावण दहण कार्यक्रम को रोकने के दौरान पहले ग्रामीणों पर मारपीट करने लगे। इसके बाद ही ग्रामीण उग्र होकर पत्थरबाजी की थी। ग्रामीण इस घटना में डीएसपी को ज्यादा दोषी मान रहे थे। आक्रोशित ग्रामीणों का यह भी कहना था कि 26 नामजद आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद बदलने की भावना से पुलिस लगातार गांव में छापेमारी का आतंक मचा रखा था। इसी दौरान आतंक का नतीजा था कि बुधवार की रात पुलिस की कार्रवाई में एक बुजुर्ग महिला 75 वर्षीय उमानो देवी की मौत हो गई। जिसके बाद गुरुवार को गांव में तनाव बढ़ गया। इस प्रकरण में अब तक 100 से अधिक लोगों का नाम सामने आ चुका है।

-----

घर पर पड़ा बुजुर्ग महिला का शव उठा 5.30 बजे उठा

बुधवार की रात 12 बजे से पड़े शव को गुरुवार की शाम 5:30 बजे उठाया गया। इस बीच गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, रामगढ़ की विधायक ममता देवी, भाजपा नेता राजीव जायसवाल सहित आजसू, भाजपा, झामुमो, कांग्रेस सहित कई राजतीतिक दलों के नेता गांव पहुंचे हुए थे। वहीं मुख्यालय डीएसपी संजीव कुमार मिश्रा सहित गोला व बरलंगा सहित पुलिस बल भी गांव में मौजूद थे। इस दौरान शाम में भाजपा युवा नेता राजीव जायसवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र शेखर चौधरी, मंडल अध्यक्ष गणेश स्वर्णकार, कोंग्रेस प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण महतो और मुख्यालय ड़ीएसपी संजीव मिश्रा, इन्स्पेक्टर विद्याशंकर, गोला थाना प्रभारी सिद्धांत कुमार, बरलंगा थाना प्रभारी अमित कुमार सहित कई लोगों की उपस्थिति में 05:33 बजे शाम में उठाया गया। और सहमति बनी कि दो दिन बाद •ालिा के उपायुक्त, पुलिस अधिक्षक, चितरपुर बीडीओ, सीओ एवं ग्रामीण और राजनीतिक दलो के मौजूदगी में बैठक कर बात किया जाएगा। वही मृतक के पुत्र सुमंत महतो के द्वारा रजरप्पा थाना में लिखित आवेदन देकर दोषी पुलिसकर्मी और पदाधिकारी पर मुक़दमा दर्ज कराने का मांग किया। दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला हो दर्ज: दीपक प्रकाश घटनास्थल पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व रजयसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा की घटना को काफ़ी दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा की दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज हो। अगर ऐसा नहीं होता है तो भाजपा के सभी विधायक व सांसद बड़कीपोना में आकर पुलिस के ़खलिाफ़ धरना देंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा की यह सरकार रावण को मानने वाली सरकार है, तभी तो रावण जलाने से रोक रही है। उन्होंने कहा कि अगर जरुरत पड़ी तो पुरे राज्य का चक्का जाम कर देंगे लेकिन किसी निर्दोष को फंसाने नहीं देंगे। साथ ही उन्होंने डीजीपी से मिलने की भी बात कही। इसके अलावे उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यदि आज के बाद किसी की गिरफ्तारी यहां से होती है तो हम यहां पर आकर खुद धरना देंगे।

मामले की न्यायिक जांच में हो, दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई : चंद्रप्रकाश घटनास्थल पर पहुंचे गिरिडीह सांसद सह सूबे के पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने घटना को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि यह पुलिस की बर्बर कार्रवाई है। पुलिस मामले को शांत करने के बजाए आग लगाने की काम कर रही है। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों के साथ अन्याय कर रही है। पुलिस ने बर्बर कार्रवाई करते हुए महिला की हत्या की है। इसलिए पूरे मामले की न्यायिक जांच की जाए। राज्य सरकार दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। जो प्रशासन रक्षक थे, वे आज भक्षक बन बैठे है: ममता

बड़की पोना में जो घटना घटी है काफी निदनीय है। और जो प्रशासन से हमलोग उम्मीदे लगाए रखते है की प्रशासन रक्षक होकर बैठे है। मगर यह घटना होने से प्रशासन का अलग रूप देखने को मिल रहा है। जो प्रशासन रक्षक बने हुए थे, वे आज भक्षक बन बैठे है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रशासन रात के अंधेरे में गस्ती करते है, और महिलाओं को गंदी गंदी गालियां देते है। साथ ही डराते और धमकी देते है। प्रशासन को इस तरह की रवैया नही अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सरकार से मांग करेंगे कि जो भी निर्दोष लोगों का नाम दिया गया है। क्योंकि रावण दहन होना पारंपारिक त्योहार के रूप में मनाया जाता है। वही जिस दिन यह घटना घटी उसमें प्रशासन की चूक है। दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई : सुनीता

घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पहुंचे रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की समाजसेवी सुनीता चौधरी ने ग्रामीणों व मृतका के परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाते हुए कहा कि आजसू परिवार आपके साथ है। साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन से जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी