व्यवसायी पर गोली चलाने के मामले में अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी

जागरण संवाददाता रामगढ़ शहर के व्यवसायी व सामाजिक संगठन झारखंड एकता मंच के संयोजक कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 08:30 PM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 08:30 PM (IST)
व्यवसायी पर गोली चलाने के मामले में अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी
व्यवसायी पर गोली चलाने के मामले में अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी

जागरण संवाददाता, रामगढ़ : शहर के व्यवसायी व सामाजिक संगठन झारखंड एकता मंच के संयोजक आजाद सिंह पर शनिवार की रात को गोली चलाने के मामले में रामगढ़ थाने में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना के बाद रामगढ़ थाना पुलिस शनिवार की देर रात से लेकर रविवार को दिनभर जगह-जगह पर सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही। देर रात तक एसडीपीओ किशोर कुमार रजक व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोहित कुमार महतो गोला रोड स्थित होटल सम्राट में जाकर सीसीटीवी फुटेज को खंगालते रहे। पुलिस के अनुसार आजाद सिंह शनिवार की रात को होटल सम्राट में अपने दोस्त तुलसी कुशवाहा व रिश्तेदार दीपक सिंह के साथ खाना खाया था। इसके बाद वह रिश्तेदार दीपक सिंह के साथ अपने भतीजे की कार में सवार होकर चट्टी बाजार, कोल्ड स्टारेज रोड होते हुए बिजुलिया पहुंचा था। वहां से दीपक सिंह को उतारकर अपने घर छोटकी मुर्राम जा रहा था कि रचित फर्नीचर के आगे व लेप्रेासी कॉलोनी के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने कार सवार आजाद सिंह को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। हालांकि गोली आगे के शीशे के बाइपर पर लगी। इसके बाद अपराधी तेज रफ्तार से बाइक को बिजुलिया की तरफ मोड़ कर भाग गया। पुलिस के अनुसार बाइक सवार अपराधी होटल सम्राट से ही आजाद सिंह की रेकी कर रहा था। पुलिस के अनुसार आजाद सिंह ईंट भट्ठे का कारोबार करने के साथ-साथ जमीन की खरीद-बिक्री का भी काम करता है। शहर में झारखंड एकता मंच के माध्यम से सामाजिक कार्यों से भी जुड़ा हुआ है। इधर पुलिस घटना को लेकर कई बिदुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है। हालांकि रविवार की देर शाम तक पुलिस को गोली चलाने की घटना को लेकर कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस लगातार आजाद सिंह पर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मामले को लेकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आजाद सिंह पर गोली किसने व क्यों चलाई। उनकी मंशा क्या थी। हर बिदु पर जांच पड़ताल जारी है। सम्राट होटल से लेकर शहर के हर चौक-चौराहों पर लगे सीसीसीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। गोली चलाने वाले को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी