खेतों में भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन, धान मूल्य का भुगतान करने की हुई मांग

जाटी रामगढ़ झारखंड सरकार द्वारा किसानों के धान के मूल्य का भुगतान नहीं किए जाने के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 07:23 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 07:23 PM (IST)
खेतों में भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन, धान मूल्य का भुगतान करने की हुई मांग
खेतों में भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन, धान मूल्य का भुगतान करने की हुई मांग

जाटी, रामगढ़ : झारखंड सरकार द्वारा किसानों के धान के मूल्य का भुगतान नहीं किए जाने के विरोध में राज्य व्यापी आंदोलन के तहत शुक्रवार को जिला भाजपा के कार्यकताओं ने रामगढ़ शहर सहित मांडू, कुजू, गोला, रजरप्पा, दुलमी, पतरातू, भुरकुंडा, भदानीनगर, आरा, घाटो, बेस्ट बोकारो, बरकाकाना, गिद्दी, सिरका-अरगड़्डा में किसानों के साथ उनके खेतों में प्रदर्शन किया। शहर के जारा बस्ती में नगर अध्यक्ष शिव कुमार महतो की अध्यक्षता में किसानों के समर्थन में खेत में प्रदर्शन किय। कार्यक्रम प्रभारी सह भाजपा के वरीय उपाध्यक्ष राजू चतुर्वेदी ने कहा कि झारखंड में गूंगी बाहरी सरकार वादा खिलाफी का कार्य सिंहासन मिलते ही करना शुरू कर दिया। लूट खसोट जारी है। गिद़्दी के चुंबा व रोयांग में खेतों में भाजपा ने राज्य सरकार के किसान विरोध नीति के खिलाफ प्रदर्शन किया। मौके पर डाड़ी प्रखंड अध्यक्ष वकील महतो, रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष अखिलेश प्रसाद, जिलामंत्री राजेन्द्र कुशवाहा उर्फ राजू व मांडू प्रखंड अध्यक्ष तोकेश सिह मौजूद थे। मांडू में ग्राम गरगाली में मंडल उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि विवेक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में भाजपाइयों ने खेत में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। बेस्ट बोकारो में घाटो मंडल अंतर्गत दूंनी गांव में किसानों के साथ खेत से लेकर सड़कों तक मंडल अध्यक्ष रंधीर सिंह के नेतृ़त्व में धरना व प्रदर्शन किया गया। अरगड्डा क्षेत्र में खेत में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। कुजू के मुरपा में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता व प्रखंड महामंत्री अशोक कुमार के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। वहीं रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के बोंगवार में पूर्व जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा व प्रो खिरोधर प्रसाद साहू , मनोज गिरी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। भुगतान जल्द करे हेमंत सरकार: राकेश प्रसाद

भुरकुंडा में भदानीनगर मंडल द्वारा बलकुदरा में धान के खेत में धरना आयोजित किया गया। धरना में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व राज्य 20 सूत्री मंत्री राकेश प्रसाद शामिल हुए। धरने में मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री संजीव कुमार बाबला, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र करमाली आदि शामिल थे। भाजपा भुरकुंडा मंडल द्वारा जवाहर नगर पंचायत के हुरूमगढ़ा खेत में धरना दिया गया। इसकी अध्यक्षता भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा व संचालन मंडल महामंत्री अशोक सोनी एवं महेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह, भुरकुंडा मंडल प्रभारी सह सांसद प्रतिनिधि सुखदेव प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि जगतार सिंह, कार्यक्रम प्रभारी योगेश दांगी मौजूद थे। बरकाकाना में भाजपा महिला मोर्चा के मीडिया प्रभारी रिती श्रीवास्तव के नेतृत्व में नया घुटुवा में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया।

chat bot
आपका साथी