बड़कागांव विस में 23 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे तीन लाख मतदाता

संवाद सहयोगी रामगढ़ जिला के 22 बड़कागांव विधानसभा एवं रामगढ़ विधानसभा में तीसरे चरण का मतदात गुरुवार को होगा। बड़कागांव विधानसभा में 23 प्रत्याशी विभिन्न राजनीतिक दल से अपनी उम्मीदवारी कर रहे है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 10:39 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 06:14 AM (IST)
बड़कागांव विस में 23 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे तीन लाख मतदाता
बड़कागांव विस में 23 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे तीन लाख मतदाता

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : जिले के 22 बड़कागांव विधानसभा एवं रामगढ़ विधानसभा में तीसरे चरण का मतदान आज होगा। बड़कागांव विधानसभा में 23 प्रत्याशी विभिन्न राजनीतिक दल से अपनी उम्मीदवारी कर रहे हैं। इसमें तीन लाख 38288 वोटर अपने मत का प्रयोग करते हुए प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सभी दलों के उम्मीदवार अपने पाले में गेंद डालने के लिए रात-दिन जोड़-तोड़ की राजनीति में उलझे हुए है। यहां पर मतदाताओं की संख्या तीन लाख 38288 है। इसमें पुरुष मतदाता 180042 व महिला मतदाता 158246 है। महिलाओं की लिगानुपात अगर देखे तो मात्र 879 है। इस विधानसभा में कुल बूथों की संख्या 465 है। इसमें केरेडारी में 90, बड़कागांव में 127, पतरातू में 228 व टंडवा में 20 बूथ बनाए गए है। इसलिए बड़कागांव विस का भौगोलिक स्थिति ऐसी हैं कि पहाड़ों, जंगलों से घिरा होने के साथ पूरब, पश्चिम, उत्तर एवं दक्षिण त्रिकोणीय क्षेत्र है। यह विधानसभा पूरब से पश्चिम की ओर क्षेत्र फल के हिसाब से सबसे लंबा है। जबकि उत्तर से दक्षिण की ओर पतरातू से लेकर हजारीबाग के दो प्रखंड को अपने अंदर समाहित किए हुए है।

------

86 पंचायतों से घिरा है बड़कागांव विस

बड़कागांव में 23, केरेडारी में 17, टंडवा में चार एवं पतरातू में 42 पंचायत है। इसमें पतरातू प्रखंड में पूर्व में 46 पंचायत हुआ करता था। बाद में नगर परिषद गठन के बाद चार पंचायत कट गए और शेष 42 पंचायत बचे है।

chat bot
आपका साथी