वुड एंड क्राफ्ट के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहीं गोला प्रखंड की महिलाएं

ओम प्रकाश गुप्ता बरलंगा (रामगढ़) संकट को अवसर मे हुनर के बल में बदल रही गोला प्रखंड

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 09:01 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 09:01 PM (IST)
वुड एंड क्राफ्ट के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहीं गोला प्रखंड की महिलाएं
वुड एंड क्राफ्ट के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहीं गोला प्रखंड की महिलाएं

ओम प्रकाश गुप्ता, बरलंगा (रामगढ़) : संकट को अवसर मे हुनर के बल में बदल रही गोला प्रखंड के मगनपुर पंचायत के जांगी गांव की महिलाएं। वुड एंड क्राफ्ट के क्षेत्र में स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बन प्रखंड की दूसरी महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने की सीख देकर आगे बढ़ रहे हैं। लकड़ी के बने (वुड एंड क्राफ्ट) में भगवान गणेश, मां दुर्गा, राम लक्ष्मण सीता, बिरसा मुंडा, संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर आदि वस्तुओं की कलाकृति के माध्यम से आकार देकर निर्माण कर क्षेत्र की कई जगहों मे बिक्री कर जीविकोपार्जन कर रही है। अपने घर पर महिलाएं लकड़ी की वस्तुओं को इतना अच्छा और खूबसूरत बनाती है कि इनकी मांग दूर दूर तक जाती है। खासकर रांची जैसे शहरों पर इनकी मांग खूब है।महिलाओं ने एक स्वर में बताया कि इस संकट की घड़ी में स्वरोजगार करना महिलाओं के लिए बहुत ही कठिन कार्य है। लेकिन इस कठिन काम को चुनौती के रूप मे लेकर काम करना बहुत ही अच्छा लगता है। इस कार्य में जांगी गांव की वसीमा खातुन, आरजु खातुन, रीता कुमारी, जुही परवीन, अंजुम खातुन, जुही परवीन, सदीकुन निशा, आदि महिलाएं जेएसएलपीएस के सहयोग से कार्य कर रही है। महिलाओं ने बताया कि सरकार अगर हमारी स्वरोजगार में थोड़ी मदद करे तो बेहतर ढंग से जीविका चला सकते हैं। महिलाओं ने प्रखंड प्रशासन से वुड एंड क्राफ्ट कार्य करने के लिए एक सरकारी भवन की मांग की है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार ने कहा है कि महिलाएं वुड एंड क्राफ्ट के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे हैं। जल्द ही महिलाओं को सामुदायिक भवन या फिर अन्य कोई खाली भवन है तो मुहैया कराया जाएगा। जहां पर महिलाएं बेहतर ढंग से कार्य कर पुर्ण रुप से आत्मनिर्भर बन सकें।

chat bot
आपका साथी