सभी सुविधाओं के साथ रामगढ़ थाना परिसर में चलेगा पुलिस मेस : प्रभात कुमार

जागरण संवाददाता रामगढ़ रामगढ़ थाना परिसर में बुधवार को एसपी प्रभात कुमार ने अत्याधुनिक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 08:18 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 08:18 PM (IST)
सभी सुविधाओं के साथ रामगढ़ थाना परिसर में चलेगा पुलिस मेस : प्रभात कुमार
सभी सुविधाओं के साथ रामगढ़ थाना परिसर में चलेगा पुलिस मेस : प्रभात कुमार

जागरण संवाददाता, रामगढ़ : रामगढ़ थाना परिसर में बुधवार को एसपी प्रभात कुमार ने अत्याधुनिक सुविधायुक्त पुलिस मेंस का उदघाटन किया। मौके पर एसपी ने कहा कि रामगढ़ जिले में पुलिस की बुनियादी सुविधाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। अब रामगढ़ थाना परिसर में हाई फैसिलिटी के साथ पुलिस मेस का संचालन होगा। एसपी ने कहा कि यहां प्रतिदिन सुबह-शाम 100 लोगों के भोजन का प्रबंध होगा। पुलिस पदाधिकारियों, जवानों के साथ-साथ थाना परिसर में आने वाले आगंतुकों को भी पुलिस मेस में चाय- नाश्ता और भोजन की व्यवस्था मिलेगी। इसी वर्ष जुलाई महीने में कोविड के दौरान सीएसआर फंड के साथ पीवीयूएनएल पुलिस प्रशासन को सुविधा देने की बात कही थी। जुलाई में भूमि पूजन हुआ तो पुलिस मेस का निर्माण कार्य भी बड़ी तेज गति से हुआ। कहा कि अक्सर ऐसा होता है कि कोई अधिकारी जब किसी सपने को देखते हैं तो उसके साकार होने तक उनका तबादला हो जाता है। मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि जिस पुलिस मेस के संचालन की व्यवस्था मैंने करने का मन बनाया था, आज मेरे ही हाथों से उसका उद्घाटन हुआ है। यह पुलिस मेस रामगढ़ थाना, महिला थाना, एससी एसटी थाना और पुलिस लाइन में पदस्थापित पदाधिकारियों और जवानों के लिए एक वरदान की तरह है। इससे पहले पौष्टिक आहार और भोजन के लिए पुलिस जवानों को काफी मुसीबत झेलनी पड़ती थी। खाद्य पदार्थों को स्टोर करने और उनके बनाने के लिए उचित प्रबंध नहीं होने की वजह से पुलिस पदाधिकारियों को भी विषम परिस्थिति में काफी दिक्कत होती थी। कोविड के दौरान जब आम नागरिकों और जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण किया जाने लगा तो उस वक्त भी कई स्थान पर टेंट लगाने पड़े। लेकिन अब रामगढ़ पुलिस के पास एक बेहतर किचन और बैठने की व्यवस्था है। पुलिस मेस का भोजन पुलिस पदाधिकारी हो, जवान हो या आम नागरिक सब लोगों को एक मूल्य पर ही उपलब्ध होगा। रामगढ़ थाने में कई बार लोग काफी समय तक रुक जाते हैं। वैसी परिस्थिति में उनके चाय नाश्ते के लिए कोई व्यवस्था नहीं होती है। उन्हें था

ने का काम निपटाना होता है तो भोजन करने के लिए बाहर किसी होटल में मोटी रकम चुकानी पड़ती है। पुलिस मेस में उन्हें न्यूनतम दाम पर भोजन उपलब्ध होगा। मौके पर पीवीयूएनएल के सीईओ प्रेम प्रकाश सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी