सड़ गया अनाज, साहब को पता नहीं

संवाद सूत्र मांडू(रामगढ़) गोदामों में अनाज सड़ना कोई नई बात नहीं है। अनाज सड़ गया ले

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 06:05 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 06:05 PM (IST)
सड़ गया अनाज, साहब को पता नहीं
सड़ गया अनाज, साहब को पता नहीं

संवाद सूत्र, मांडू(रामगढ़) :

गोदामों में अनाज सड़ना कोई नई बात नहीं है। अनाज सड़ गया, लेकिन साहब को पता ही नहीं। जिले के मांडू प्रखंड स्थित एफसीआइ गोदाम में तीन सौ क्विंटल चावल सड़ गया। हजारों परिवारों का इससे पेट भर सकता था, लेकिन अधिकारियों ने सड़ा दिया।

यह गोदाम पहले भी अपने कारनामे के कारण चर्चा में रहा है। एक साल पहले एफसीआइ गोदाम में सैकड़ों क्विटल अनाज कम पाया गया था। गोदाम में रहस्यमय तरीके से अनाज गायब हो गया था। अब गोदाम में प्रबंधन की लापरवाही से 300 क्विटल से अभी अधिक चावल के सड़ जाने का मामला बुधवार को सामने आया है। इससे एफसीआइ गोदाम मांडू में प्रखंड के लाभुकों के निवाले पर संकट आ गया है। गोदाम प्रबंधक को मामले की जानकारी होने के बाद बुधवार को मशीन लगाकर चावल को चालने का काम किया गया। इसके बाद पुन: सभी अनाजों को बोरा में पैक कर गोदाम में रख दिया गया। बताया जाता है कि बरसात के मौसम में करीब 900 क्विटल चावल गोदाम परिसर में रखा गया था। लेकिन गोदाम प्रबंधक को चावल खराब होने की भनक मिलते ही उन्होंने आनन-फानन में प्रखंड के कई डीलरों के दुकान में करीब 600 क्विटल अनाज भेजकर मामले को रफा-दफा कर दिया। फिलहाल मांडू के एफसीआइ गोदाम में करीब 300 क्विटल खराब चावल पड़ा हुआ है। इसे डीलरों के दुकान में खपाने की तैयारी चल रही है। प्रखंड के पणन पदाधिकारी उदय शंकर भी मामले के प्रति अनजान दिखे। उन्होंने बताया कि किसी भी डीलर द्वारा इसकी शिकायत नहीं की गई है। इसके बावजद स्वयं गोदाम जाकर जांच करेंगे। इधर, मांडू बीडीओ जयकुमार राम को मामले की जानकारी मिलते ही वे फौरन गोदाम पहुंचे। लेकिन गोदाम को बंद पाया।

---

खाने लायक नहीं है अनाज

गोदाम में रखा गया अनाज खाने लायक नहीं है। अनाज के बोरे में अंदर जालीनुमा कीड़ा के साथ काफी संख्या में कीरी पैदा हो गए हैं। ऐसे में उपरोक्त चावल को पीडीएस सेंटरों में मुहैया कराया जाता है तो गरीब लाभुकों को बिमारियों का शिकार होना पड़ेगा। सूत्रों के अनुसार जो पीडीएस संचालक जानकारी के अभाव में उपरोक्त अनाज को अपने दुकान ले गए है। वे चावल की स्थिति देखकर इसे वापस करने की बात कह रहे हैं। परंतु विभागीय दवाब के कारण वैसे संचालकों को मन महसूस कर रखना पड़ रहा है।

---

जांच करने के बाद ही कुछ कहूंगा: डीएसओ

मामले को लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुदर्शन मुर्मू से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मुझे मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने इसकी जांच करने के बाद कुछ बताने की बात कही है।

chat bot
आपका साथी