बरलंगा पहुंची सरकार, देने आपका अधिकार : ममता देवी

संवाद सूत्र बरलंगा (रामगढ़) गोला प्रखंड के अति सुदूरवर्ती क्षेत्र बरलंगा पंचायत के लुकैया

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 07:35 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 07:35 PM (IST)
बरलंगा पहुंची सरकार, देने आपका अधिकार : ममता देवी
बरलंगा पहुंची सरकार, देने आपका अधिकार : ममता देवी

संवाद सूत्र, बरलंगा (रामगढ़) : गोला प्रखंड के अति सुदूरवर्ती क्षेत्र बरलंगा पंचायत के लुकैयाटाड़ में गुरुवार को आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार,अभियान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि विधायक ममता देवी, विशिष्ट अतिथि बीडीओ संतोष कुमार, सीओ अनिल कुमार, एमओ राज शेखर, मुखिया विद्या कुमारी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। समस्याओं का ऑन द स्पॉट निपटारा भी किया गया। इसके अलावा वृद्ध महिला व पुरुषों के बीच 210 कंबल का वितरण किया गया। फुलो-झानो योजन के तहत दो लाभुकों को दस-दस हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। कई लाभुकों के बीच धोती, साड़ी, लूंगी आदि का वितरण भी किया गया। मौके पर विधायक ममता देवी ने कहा कि सरकार आपके द्वार पहुंची है। ताकी गरीबों, वंचितों को उनका अधिकार मिल सके। सरकार गरीबों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं लाई है। इन योजनाओं का लाभ लेकर सभी लोग स्वावलंबी बन सकते हैं। साथ ही मजदूर मनरेगा से जुड़कर कार्य करें। मनरेगा योजना के तहत गांवों में बहुत सारे कार्य सरकार द्वारा कराए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने वहां लगे स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। मौके पर सुधीर मंगलेश,मनोज कोटवार,गौरीशंकर महतो,रोजगार सेवक रंजीत कुमार,विकास साव,विजय कुमार,ईश्वरी दयाल साहु,संतोष कुमार,मोतीलाल बेदिया,संजय सिंह,संतोष मुंडा,रामू सिंह,मनीष कुमार महतो,मनोहर सिंह,पूरण केवट,अरुण गुप्ता, विमल प्रसाद, अयोध्या प्रसाद साहू,पंचायत क्षेत्र के आंगनबाड़ी सेविका सहायिका सहिया सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। इन विभागों का लगाया गया स्टॉल

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा, लगान रसीद, आय,जाती,आवासीय प्रमाण पत्र, ऑनलाइन पंजी सुधार, दाखिल खारिज, पारिवारिक संबंध प्रमाण पत्र, मनरेगा, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, आपूर्ति विभाग, आत्मा, पशुपालन विभाग, मतदाता सूची, पंचायती राज, जेएसएलपीएस, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा, तेजस्विनी परियोजना, श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित कई स्टॉल लगाए गए थे।

chat bot
आपका साथी