सीएम की बहन की शादी आज, नेमरा में उत्सव, तैयारी पूरी

संवाद सूत्र बरलंगा (रामगढ़) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चचेरी बहन आशा सोरेन की आज शादी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 07:14 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 07:14 PM (IST)
सीएम की बहन की शादी आज, नेमरा में उत्सव, तैयारी पूरी
सीएम की बहन की शादी आज, नेमरा में उत्सव, तैयारी पूरी

संवाद सूत्र, बरलंगा (रामगढ़) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चचेरी बहन आशा सोरेन की आज शादी होने वाली है। गोला प्रखंड के बरलंगा थाना अंतर्गत अपने पैतृक गांव नेमरा में बोकारो से रात को बरात आएंगी। शादी को लेकर नेमरा गांव में उत्सवी माहौल है। इसी बीच सोमवार को नेमरा में आशा सोरेन की मेंहदी रस्म की अदायगी हुई। मेंहदी रस्म अदायगी में मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन, माता रुपी सोरेन, चाची के अलावे कई सगे संबंधी शामिल हुए। सोरेन परिवार व गांव की महिलाओं ने भी मेंहदी रस्म अदायगी में काफी उत्साह के साथ शामिल हुए। मेंहदी रस्म की अदायगी के बाद सोरेन परिवार के सदस्य व गांव के लोग बस, स्कार्पियो व बोलेरो आदि वाहनों से शुभ तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दोपहर बाद बोकारो जिले के बालीडीह, राधानगर स्थित झोपड़ो गांव के लिए रवाना हुए। इसी बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन व शादी समारोह में सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर सोमवार को रामगढ़ की उपायुक्त माधवी मिश्रा वपुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार नेमरा पहुंचकर जायजा लिया। उपायुक्त ने बताया कि शादी में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसकी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। बरलंगा से नेमरा तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

राज्यपाल सहित कई बड़े नेताओं व अधिकारियों के शामिल होने की है सूचना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बहन की शादी समारोह में राज्यपाल रमेश बैस, मंत्री, विधायक के अलावा कई बड़़ नेताओं व अधिकारियों की सूचना है। मुख्यमंत्री ने स्वयं राजभवन जाकर राज्यपाल को बहन की शादी के लिए आमंत्रित किया है। इसके अलावा झारखंड के कई महत्वपूर्ण लोगों को भी शादी का निमंत्रण पत्र भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी