अमन श्रीवास्तव गिरोह की दस्तक से सहमे हैं लोग

संवाद सूत्र वेस्ट बोकारो (रामगढ़) वेस्ट बोकारो कोयलांचल में अमन श्रीवास्तव गिरोह के दस्तक स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 07:27 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 07:27 PM (IST)
अमन श्रीवास्तव गिरोह की दस्तक से सहमे हैं लोग
अमन श्रीवास्तव गिरोह की दस्तक से सहमे हैं लोग

संवाद सूत्र, वेस्ट बोकारो (रामगढ़): वेस्ट बोकारो कोयलांचल में अमन श्रीवास्तव गिरोह के दस्तक से क्षेत्र के लोग डरे सहमे हुए हैं। जिले के भुरकुंडा कोयलांचल व पतरातू औद्योगिक क्षेत्र में सक्रिय अपराधिक संगठन श्रीवास्तव गिरोह के टाटा कंपनी बेस्ट बोकारो क्षेत्र में पहली बार इस तरह के घटना को अंजाम देने दु:स्साहस किया है।

अपराधियों ने रंगदारी व लेवी के लिए शनिवार को वेस्ट बोकारो में दिन दहाड़े बम व गोली चलाकर पुलिस प्रशासन को भी खुली चुनौती दे दी है। इस घटना में पुलिस के लिए खुली चुनौती यह है कि अभी तक रेलवे ठेकेदार, कोयला ट्रांसपोर्टर सहित अन्य बड़े व्यवसायियों से रंगदारी वसूलने वाला अमन श्रीवास्तव, टाटा स्टील जैसी अंतर्राष्ट्रीय कंपनी तक पहुंचने का दुस्साहस किया है, इसका क्या परिणाम होगा।

क्षेत्र के लोगों का कहना है हजारीबाग कोर्ट हाजत में कुख्यात सुशील श्रीवास्तव की हत्या के बाद उसके बेटे ने अमन श्रीवास्तव ने गिरोह की कमान संभालते हुए अब टाटा कंपनी में रंगदारी वसूलना शुरू कर दिया है। जो काफी चिता की बात है। इस घटना के बाद यहां के ठेकेदार, व्यवसायी, कंपनियों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता जो कई काम धंधों में संलिप्त है उनके बीच भी इस घटना के बाद जान माल का भय सताने लगा है।

--

अपराधियों का बढ़ा है मनोबल : प्रकाश मिश्रा

भाजपा के लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सह एफसीआई के राज्य सलाहकार प्रकाश मिश्रा ने कहा टाटा स्टील वेस्ट बोकारो में अपराधियों द्वारा इस तरह की रंगदारी के लिए दिनदहाड़े घटना को अंजाम देना काफी चितनीय है। हेमंत सरकार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है।

chat bot
आपका साथी