दिल्ली में होटल व्यवसायी को 70 लाख का चूना लगाने वाला युवक रामगढ़ में पकड़ाया

जागरण संवाददाता रामगढ़ दिल्ली के एक होटल व्यवसायी को 70 लाख का चूना लगाने वाला युवक को गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 08:50 PM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 08:50 PM (IST)
दिल्ली में होटल व्यवसायी को 70 लाख का चूना लगाने वाला युवक रामगढ़ में पकड़ाया
दिल्ली में होटल व्यवसायी को 70 लाख का चूना लगाने वाला युवक रामगढ़ में पकड़ाया

जागरण संवाददाता, रामगढ़ : दिल्ली के एक होटल व्यवसायी को 70 लाख का चूना लगाने वाला युवक को पुलिस ने रामगढ़ में गिरफ््तार किया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी बेहद नाटकीय ढंग से दिल्ली रामगढ़ थाना पुलिस की टीम ने मिलकर किया है। रामगढ़ शहर के गोलपार निवासी इसराइल आफरीन नामक युवक ने दिल्ली में कई होटल व्यवसायियों को करोड़ों रुपए का चूना लगाया था। लेकिन दिल्ली के एक होटल व्यवसायी अमित चड्डा को चकमा देना उसको काफी महंगा पड़ गया। दिल्ली पुलिस की टीम ने रामगढ़ थाना पुलिस के सहयोग से पहले आरोपित युवक को अपने जाल में फंसाया और फिर उसे एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली के नवीकरीम थाना पुलिस की टीम पिछले दो दिनों से रामगढ़ पहुंच कर आरोपित को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। जानकारी के अनुसार रामगढ़ शहर के गोलपार निवासी इजराइल अफरीन दिल्ली के पहाड़गंज झंडेवाला के पास पिछले 20 साल से युग होटल को लीज में लेकर चला रहा था। इस बीच दिसंबर 2020 में उसने होटल के मालिक अमित चड्ढा की पत्नी के साथ बैंक से रुपए निकासी करने गया था। बैंक से 70 लाख रुपए निकाल कर बाहर निकली, तो उन्होंने रुपए से भरे बैग को इसराइल को दे दी। इस बीच उसने बैग लेकर फरार हो गया। इसे लेकर दिल्ली के नवीकरीम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। इस बीच इसी वर्ष फरवरी महीने में आरोपित के परिचित एक व्यक्ति आबिद कौशर ने मध्यस्थता कर मालिक को चार लाख 99 हजार रुपये अकाउंट ट्रांसफर किया। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं मिल रहा था। होटल मालिक व उनके परिचत व्यक्ति ने दिल्ली पुलिस के साथ रामगढ़ पहुंचे और आरोपित को पकड़ा। इस संबंध में होटल मालिक पहाड़गंज, नई दिल्ली निवासी अमित चड्ढा ने रामगढ़ थाने में भी प्राथमिकी दर्ज कराई है। रामगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोहित महतो ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को दिल्ली पुलिस की टीम अपने साथ दिल्ली ले जाएगी।

chat bot
आपका साथी