अंतिम दिन 13 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, सात को होगा चुनाव

संवाद सहयोगी रामगढ़ जिला अधिवक्ता संघ के सत्र 2021-2023 के लिए आगामी सात अगस्त को होने वाल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:53 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:53 PM (IST)
अंतिम दिन 13 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, सात को होगा चुनाव
अंतिम दिन 13 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, सात को होगा चुनाव

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : जिला अधिवक्ता संघ के सत्र 2021-2023 के लिए आगामी सात अगस्त को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन शनिवार को कुल 13 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल किया। इसके साथ ही कुल उम्मीदवारों की संख्या 48 हो गई। इसमें अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह और मुनेश्वर महतो, उपाध्यक्ष पद के लिए झलक देव महतो, रामेश्वर उपाध्याय, संतोष उपाध्याय और सुनील कुमार वर्मा, महासचिव पद के लिए सीताराम महतो, नौशाद अहमद, चंद्रिका सिंह और राजेंद्र कुमार महतो, संयुक्त सचिव प्रशासन के पद के लिए शंभू नाथ प्रसाद, ऋषि कुमार महतो, गोपाल महतो, प्रकाश रंजन और भैरव ठाकुर, कोषाध्यक्ष पद के लिए हरक नाथ महतो, सतीश कुमार और सतीश पाठक, सह कोषाध्यक्ष पद के लिए धनंजय प्रसाद यादव और पंचम कुमार, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद के लिए शकुंतला देवी, शंभू तिवारी और शिव शंकर महतो शामिल हैं। वहीं नौ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए अनुज कुमार गुप्ता, द्वारिका प्रसाद, संजय घोष, सिकंदर कुमार महतो, अशोक कुमार तिवारी, सत्यनारायण राम, नितेश कुमार सिन्हा, ठाकुर दास महतो, सज्जन कुमार गुप्ता, सुबोध पांडे, मोहम्मद शोएब आलम, मीना कुमारी, मोहम्मद इसरार, ज्योति कुमारी, जगत महतो, सलमा खातुन, कौशल्या देवी, बटेश्वर प्रसाद, राजेंद्र महतो, सतीश कुमार पाठक, राजू कुमार, मदन शर्मा और योगेश चंद्र पांडे उम्मीदवार के रूप में डटे हैं। नामांकन के बाद सभी उम्मीदवारों के पास जीत के अपने आंकड़े हैं। इसी के अनुसार सभी जीत के दावे अभी से करने लगे हैं। उल्लेखनीय है कि आगामी सात अगस्त को जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव होगा। इसी दिन देर शाम चुनाव के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा चुनाव कमेटी द्वारा कर दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी