विकास के पथ में निरंतर आगे बढ़ रहा जिला : सीपी

जागरण रामगढ़ रामगढ़ रामगढ़ जिला के 14 वें स्थापना दिवस पर केबी स्पोर्टिंग क्लब मुर्रामक में किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 07:07 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 07:07 PM (IST)
विकास के पथ में निरंतर आगे बढ़ रहा जिला : सीपी
विकास के पथ में निरंतर आगे बढ़ रहा जिला : सीपी

जागरण रामगढ़, रामगढ़ : रामगढ़ जिला के 14 वें स्थापना दिवस पर केबी स्पोर्टिंग क्लब मुर्रामकला के तत्वावधान में रविवार को रामगढ़ महाविद्यालय मैदान में मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विशिष्ट अतिथि डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा, सार्जेंट मेजर मंसू गोप, कुर्मी विकास मोर्चा के केंद्रिय अध्यक्ष शीतल ओहदार, सिविल सर्जन डा प्रभात कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजशेखर, भाजपा नेता गुणानंद महतो और आजसू महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव अर्चना महतो ने संयुक्त रूप से हरि झंडी दिखाकर मिनी मैराथन दौड़ का उद्घाटन किया। सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि काफी संघर्षों के बाद रामगढ़ जिला को हजारीबाग जिला से अलग किया गया। इसके बाद रामगढ़ की जनता ने मुझे रामगढ़ जिले को सजाने और संवारने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि विकास के पथ पर अग्रणी पंक्ति में रामगढ़ जिला को लाने का प्रयास किया गया और आज रामगढ़ जिला विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यहां के युवाओं की भी भागीदारी महत्वपूर्ण है। मिनी मैराथन दौड़ की अध्यक्षता केबी स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष व संचालक ओम प्रकाश महतो एवं कार्यक्रम का संचालन द्वारिका प्रसाद व अजय करमाली ने किया।

उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए जिला प्रशासन हर संभव मदद करेगी। मेरा प्रयास होगा कि इस तरह का मैराथन प्रशासन के द्वारा आयोजित करवाया जाए।

के बी स्पोर्टिंग क्लब मुर्रामकला के अध्यक्ष व संचालक ओम प्रकाश महतो ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। साथ ही खेलकूद को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक वर्ष रामगढ़ जिला स्थापना दिवस के दिन मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन के लिए स्पोर्टिंग क्लब के बैनर तले किया जाएगा। अतिथियों को मोमेंटो देकर किया सम्मानित

इंटरनेशनल खिलाड़ी चंदन कुमार सिंह, वार्ड पार्षद सीतादेवी, मिशन हरियाली नूरसराय नालंदा के संचालक रवि रंजन, पर्यावरणविद पटना के डॉ धर्मेंद्र कुमार, छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो, समाजसेवी पवन महतो, कुर्मी सेना ओडिशा के अध्यक्ष जय मुनि मोहंता, कुर्मी सेना झारखंड के अध्यक्ष लालटू महतो, हेमलाल महतो, चितु महतो, देवधारी महतो, रोशन कुमार, रमेश महतो सहित अतिथियों को केबीए स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष ओम प्रकाश महतो ने मोमेंटो व बूके देकर सम्मानित किया। मिशन हरियाली नूरसराय नालंदा के संचालक रवि रंजन के द्वारा प्रतिभागियों के बीच पौधों का वितरण किया गया। मैराथन दौड़ में इन प्रतिभागियों का रहा दबदबा

12 वर्ष लड़कियों के 1000 मीटर दौड़ में प्रथम नीलम कुमारी, द्वितीय रेनू कुमारी, तृतीय कविता कुमारी, लड़कों के 1000 मीटर दौड़ में प्रथम आकाश कुमार महतो, शिवचंद्र बेदिया, रमन करमाली, 14 वर्ष 2000 मीटर लड़कियों में प्रथम अनिता कुमारी, द्वितीय लक्ष्मी कुमारी, तृतीय क्रांति कुमारी, 14 वर्ष 2000 मीटर लड़कों में प्रथम राजेश कुमार पटेल, राजकुमार बेदिया, संदीप कुमार महतो, 16 वर्ष 3 किलोमीटर दौड़ में लड़कियों में प्रथम सुष्मिता कुमारी, भूमिका कुमारी, नीलम कुमारी, 3 किलोमीटर लड़कों में प्रथम राजन कुमार महतो, द्वितीय विवेक पाल, तृतीय सतीश कुमार महतो, 5 किलोमीटर लड़कों में प्रथम अरविद उरांव, द्वितीय छोटे लाल महतो, तृतीय विकास कुमार महतो, 4 किलोमीटर लड़कियों में प्रथम अंजू कुमारी, द्वितीय खुशबू कुमारी, तृतीय सोंगा मित्रा रही। दौड़ में जीते प्रतिभागियों के बीच अतिथियों ने ट्रॉफी और नगद इनाम देकर पुरस्कृत किया गया।

--

कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा योगदान

रेफरी अंकित सिंह, अजीत महतो, नीतीश कुमार, कंचन कुमार, सुमित कुमार, अंकित अग्रवाल, अनिल कुमार और नितेश कुमार के अलावा चितामणि पटेल, जगदेव महतो, मिथिलेश महतो, चेत लाल महतो, देवा महतो, आदित्य कुमार, राहुल कुमार, जोगेंद्र कुमार आदि का नाम शामिल है।

chat bot
आपका साथी