जरूरतमंदों के बीच बांटी सामग्री

कोरोना वायरस संक्रमण काल में सुरक्षा को लेकर पूरे देश में लॉक।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 08:17 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 08:17 PM (IST)
जरूरतमंदों के बीच बांटी सामग्री
जरूरतमंदों के बीच बांटी सामग्री

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : कोरोना वायरस संक्रमण काल में सुरक्षा को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन किया गया था। इससे गरीबों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद करीब 72 दिनों बाद लॉकडाउन में मिली छूट अनलॉक वन में भी हाल वही है। इस बावत गुरुवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण कुमार सिन्हा ने गोला रोड स्थित आवासीय परिसर में गरीब एवं असहाय लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। साथ ही मास्क व साबुन का वितरण भी किया गया। जरूरतमन्दों को उन्होंने खाद्य सामग्री के तहत चावल, दाल, सब्जी, तेल आदि दिया। सिन्हा ने कहा कि लॉक डाउन लागू होने के बाद से गरीब व असहाय लोगों की मुश्किल बढ़ गई है। क्योंकि उन्हें काम नही मिल पा रहा है। उनकी इसी समस्या को ध्यान में रखकर हमने उनकी मदद का फैसला किया है। कहा कि जरूरत के समय गरीब व असहाय लोगों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। ऐसे नेक कार्य में सभी को तन, मन और धन से आगे आकर मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीब और असहाय लोगों को उनकी तरफ से मदद जारी रहेगी। इस दौरान कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी