पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

कांग्रेस डाड़ी प्रखंड ने शनिवार को रेलीगढ़ा में पेट्रोल-डीजल।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 09:10 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 09:10 PM (IST)
पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

संवाद सूत्र, गिद्दी (रामगढ़) : कांग्रेस डाड़ी प्रखंड ने शनिवार को रेलीगढ़ा में पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि के विरोध में पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल के मूल्य में हो रहे वृद्धि पर रोक लगाने की मांग की। मौके पर आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष रामसेवक प्रसाद सोनी व रामवतार साहू ने कहा कि पूरा देश एक वैश्विक महामारी से से एक ओर परेशान है। वहीं सरकार अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजुद लगातार पेट्रोलियम पदार्थों में बढ़ोतरी कर लोगों से जबरन वसुली कर रही है। पेट्रोलियम पदार्थों में बढ़ोतरी से किसान जहां प्रभावित हो रहे हैं। वहीं खाद्य समाग्री मंहगे होने का मार झेल रही है। कहा कि भाजपा की सरकार में देश की सीमाएं और देश की जनता सुरक्षित नहीं है। मोदी सरकार कोरोना वायरस के नाम पर देश को पूंजीपतियों के हांथ गिरवी रखने पर उतारू है। नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुदर्शन मंडल व संचालन बिरबल मुंडा ने किया। मौके पर सुनील साहू, चितामणी देवी, हीरामणी देवी, रविद्र सिंह, रूकशाना खातुन, रेखा देवी, मनोज राम, एतवा उरांव, संजू, सुनिता, अविनाश, सुरज, रवि, शुभम, छोटू, विरेंद्र, शशि, अशोक समेत दर्जनों महिला-पुरूष उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी