बैठक रद होने से विस्थापितों में आक्रोश

संवाद सूत्र बरकाकाना (रामगढ़) बरकाकाना रेलवे साइडिग में स्थानीय विस्थापित ग्रामीण व किस्कू

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 08:39 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 08:39 PM (IST)
बैठक रद होने से विस्थापितों में आक्रोश
बैठक रद होने से विस्थापितों में आक्रोश

संवाद सूत्र, बरकाकाना (रामगढ़): बरकाकाना रेलवे साइडिग में स्थानीय विस्थापित ग्रामीण व किस्कू कंस्ट्रक्शन के बीच भीषण टकराव की स्थिति बन सकती है। साइडिग में प्रशासन की पहल पर 23 नवंबर को बुलाई गई बैठक रद होने से विस्थापितों में काफी नाराजगी है। आक्रोशित ग्रामीण अब अपनी मांगों को लेकर साइडिग पर जोरदार आंदोलन करने की रणनीति बना रहे हैं। राज्य के आदिवासी समाज के वरीय नेताओं को ज्ञापन सौंपकर स्थिति से अवगत कराते हुए अधिकार दिलाने की मांग भी की जा रही है। विस्थापित मोर्चा के अनुसार झामुमो जिलाध्यक्ष की कंपनी किस्कू कंस्ट्रक्शन तानाशाही करना चाह रही है। विस्थापितों के रोजगार और साइडिग से होनेवाले प्रदूषण पर ठोस निर्णय नहीं लिया जा रहा है। प्रशासन पर सत्ता का दबाव देखा जा सकता है। अब विस्थापितों के पास आंदोलन ही एकमात्र रास्ता है। रेलवे ट्रैक जाम करने के साथ साथ लोडिग-अनलोडिगकाम को पूरी तरह से बाधित किया जाएगा। बताते चले कि बरकाकाना रेलवे साइडिग में लोडिग-अनलोडिग का काम किस्कू कंस्ट्रक्शन को मिला है।

---

रैक पहुंचने के साथ शुरू हो चुका है संघर्ष

विगत दिनों पहली रैक पहुंचने पर विस्थापितों और कंपनी के लोगों की बीच काफी झड़प हुई। वाहनों को क्षति पहुंची और काम घंटों बाधित रहा। प्रशासन ने बरकाकाना ओपी में वार्ता कर हल निकलने की बात कही। वार्ता के लिए रामगढ़ विधायक ममता देवी व बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद विस्थापितों के साथ पहुंची। वार्ता में झामुमो जिलाध्यक्ष तो दूर किस्कू कंस्ट्रक्शन के प्रतिनिधि तक नदारद रहे। यहां खुद को ठगा महसूस कर विस्थापितों ने जमकर विरोध प्रकट किया। प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक बने देखते रहे।

-- साइडिग से विस्थापितों की चल रही रोजी रोटी : छोटेलाल

विस्थापित मोर्चा के नेता छोटेलाल करमाली ने कहा कि 20 वर्ष से साइडिग में काम करके यहां विस्थापित परिवारों की रोजी-रोटी चल रही है। लोडिग-अनलोडिग काम किसी भी हाल में किसी और को नहीं करने दिया जाएगा।

--

गरीब-विस्थापितों के हर संघर्ष को मेरा समर्थन : ममता

किस्कू कंस्ट्रक्शन और विस्थापित ग्रामीणों के बीच बढ़ते विवाद पर कांग्रेस की रामगढ़ विधायक ममता देवी ने कहा कि विस्थापितों को उनका वाजिब अधिकार मिलना ही चाहिए। गरीब-असहाय और विस्थापितों पर अन्याय होने पर विरोध जरूर करूंगी। जरूरत पड़ी तो बरकाकाना साइडिग के मुद्दे पर आंदोलन में भी उतरूंगी।

chat bot
आपका साथी