केंद्र सरकार कॉमर्शियल माइनिग से हटी पीछे, 18 की हड़ताल स्थगित

संवाद सूत्र भुरकुंडा (रामगढ़) केंद्र सरकार द्वारा कॉमर्शियल माईनिग में पीछे हटने की ब

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 10:20 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 10:20 PM (IST)
केंद्र सरकार कॉमर्शियल माइनिग से हटी पीछे, 18 की हड़ताल स्थगित
केंद्र सरकार कॉमर्शियल माइनिग से हटी पीछे, 18 की हड़ताल स्थगित

संवाद सूत्र, भुरकुंडा (रामगढ़): केंद्र सरकार द्वारा कॉमर्शियल माईनिग में पीछे हटने की बात पर 18 अगस्त को होने वाले राष्ट्रव्यापी हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी गई है। सोमवार को उरीमारी में आयोजित संयुक्त मोर्चा की प्रेस कांफ्रेंस में संयोजक विध्याचल बेदिया ने बताया कि केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी फैसले व कोयला उद्योग का निजीकरण, कॉमर्शियल माईनिग सहित विभिन्न मुद्दों को ले 18 अगस्त को पांचों मान्यता प्राप्त संगठन बीएमएस, एचएमएस, एटक, सीटू व इंटक ने हड़ताल का आह्वान किया था। भारत सरकार कॉमर्शियल माईनिग में पीछे हट रही है। मामले पर केंद्रीय नेताओं की बैठक हुई व इसमें फैसला लिया गया कि वर्तमान में हड़ताल स्थगित किया गया है। मोर्चा के नेताओं ने कहा कि सरकार कॉमर्शियल माईनिग के नीति को वापस ले। अन्यथा श्रमिक संगठन हड़ताल की अगली तिथि पुन: तय करेंगे। विध्याचल बेदिया ने संयुक्त मोर्चा के नेताओं व मजदूरों से चट्टानी एकता को बरकरार रखने का आह्वान किया। साथ ही हड़ताल में समर्थन को ले विस्थापित मोर्चा के दसई मांझी, संजय करमाली, सोनाराम मांझी आदि के प्रति आभार भी जताया। मौके पर शिवशंकर सिंह, संजीव बेदिया, महादेव बेसरा, विश्वनाथ मांझी, कार्तिक मांझी, जेपीएन सिन्हा, उदय सिंह, अशोक गुप्ता, बासुदेव साव, रामनरेश सिंह, संजय वर्मा, अर्जुन सिंह, संजय शर्मा, जयनारायण बेदिया, राजू यादव, अजय पांडेय, अनिल सिंह, सतीश सिन्हा, संजय मिश्रा, देवेन्द्र सिंह, बृजकिशोर पासवान, बिरेंद्र पासवान आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी