सीएम ने मनाया सोहराय पर्व, आज देंगे दादा को श्रद्धांजलि

संवाद सूत्र बरलंगा(रामगढ़) सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को संध्या साढ़े चार बजे अ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 09:08 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 09:08 PM (IST)
सीएम ने मनाया सोहराय पर्व, आज देंगे दादा को श्रद्धांजलि
सीएम ने मनाया सोहराय पर्व, आज देंगे दादा को श्रद्धांजलि

संवाद सूत्र, बरलंगा(रामगढ़) :

सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को संध्या साढ़े चार बजे अपने पैतृक गांव गोला प्रखंड के बरलंगा थाना क्षेत्र स्थित नेमरा पहुंचे। दो दिवसीय दौर पर पहले दिन उन्होंने अपने गांव के लोगों के साथ देर रात सोहराय पर्व मनाया। शुक्रवार को अपने दादा सोबरन सोरेन का शहादत दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री को यहां डेढ़ बजे ही पहुंचना था। हालांकि किसी कारण वे यहां साढ़े चार बजे पहुंचे। यहां पहुंचते ही रामगढ़ उपायुक्त संदीप सिंह व एसपी प्रभात कुमार की उपस्थिति में जिला पुलिस के सशस्त्र बल ने सार्जेंट मेजर मंशु गोप के नेतृ़त्व में उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री का जिला प्रशासन ने बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री संविधान दिवस पर झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) द्वारा आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में भाग लिया। मौके पर उपायुक्त संदीप सिंह, एसपी प्रभात कुमार, डीडीसी नागेंद्र सिन्हा, विधायक ममता देवी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शहजादा अनवर, मुख्यालय डीएसपी प्रकाश सोय इंस्पेक्टर संजय कुमार गुप्ता, झामुमो जिला अध्यक्ष विनोद किस्कू, आलम अंसारी, विनीत प्रभाकर, गौरी शंकर महतो, कमलेश महतो, बजरंग महतो, जितेंद्र महतो, जनार्दन पाठक व संजीव बेदिया आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

शहीद स्थल पर होगा कार्यक्रम

रात्रि विश्राम नेमरा में करने के बाद वे शुक्रवार को अपने दादा सोबरन सोरेन के शहादत दिवस पर लुकैयाटाड़ स्थित शहीद स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन नेमरा पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन सहित परिवार के अन्य सदस्य भी नेमरा पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बरलंगा से नेमरा गांव तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा को लेकर एसपी प्रभात कुमार स्वयं सुरक्षा की कमान संभाल रखी है। उपायुक्त संदीप सिंह सहित जिले भर के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी नेमरा में जमे हैं।

chat bot
आपका साथी