रजरप्पा दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर व सचिव बने राजेंद्र

चितरपुर : रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई। बैठक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 05:17 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 05:17 PM (IST)
रजरप्पा दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर व सचिव बने राजेंद्र
रजरप्पा दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर व सचिव बने राजेंद्र

चितरपुर : रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता चंद्रशेखर चौधरी ने की। इसमें इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में पिछले वर्ष के आय व्यय का लेखा जोखा पेश किया गया। बैठक के दौरान पुरानी कमेटी को ही  बहाल रखा गया। इसमें मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी को मुख्य संरक्षक व जीएम आलोक कुमार को संरक्षक बनाया गया। जबकि अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, सचिव राजेंद्रनाथ चौधरी व कोषाध्यक्ष चितरंजन दास चौधरी को बनाया गया है। साथ ही संजीव कुमार उपाध्यक्ष, बीएल गोंसाई, शंकर चौरसिया सह सचिव, सुरेश राम व रामेश्वर महतो को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। मौके पर हाजी अख्तर आजाद, झलकु महतो, एनके दास, प्रदीप अग्रवाल, संतोष रजक, बादल कुमार, अर्जुन ¨सह, सोहन मांझी, विशाल कुमार, मिथलेश महतो , दुधेश्वर महतो, शशिकांत ¨सह, राजू कुमार, जगन रविदास, रतन लाल महतो, मधुसूदन पांडेय सहित कई मौजूद थे। 

chat bot
आपका साथी