केंद्र सरकार की नीति उद्योग एवं मजदूर विरोधी : फौजी

ष्टद्गठ्ठह्लह्मड्डद्य द्दश्र1द्गह्मठ्ठद्वद्गठ्ठह्लह्य श्चश्रद्यद्बष्4 ड्डद्दड्डद्बठ्ठह्यह्ल द्बठ्ठस्त्रह्वह्यह्लह्म4 ड्डठ्ठस्त्र 2श्रह्मद्मद्गह्मह्य द्वद्बद्यद्बह्लड्डह्म4 संवाद सूत्र रजरप्पा(रामगढ़) राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के राष्ट्रीय महासचिव रामेश्वर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Jun 2020 10:44 PM (IST) Updated:Sun, 21 Jun 2020 10:44 PM (IST)
केंद्र सरकार की नीति उद्योग एवं मजदूर विरोधी : फौजी
केंद्र सरकार की नीति उद्योग एवं मजदूर विरोधी : फौजी

संवाद सूत्र, रजरप्पा(रामगढ़) : राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के राष्ट्रीय महासचिव रामेश्वर सिंह फौजी रविवार की सुबह करीब सात बजे रजरप्पा पहुचे। यहां पहुंचकर उन्होंने रजरप्पा प्रोजेक्ट और रजरप्पा वाशरी के मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि कोल इंडिया का निजीकरण और मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मजदूर हितों की रक्षा के लिए संगठन किसी भी स्तर पर समझौता नहीं कर सकता है। सरकार मजदूरों के खिलाफ फैसला नहीं ले सकती है। उनकी मांगों के आगे सरकार को झुकना पड़ेगा। फौजी के अनुसार केंद्र सरकार मजदूर व औद्योगिक विरोधी नीति को त्याग कर फैसला करे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उद्योग एवं मजदूर विरोधी नीति अपना रही है। देश के सभी ट्रेड यूनियन द्वारा 2, 3 और 4 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की गई है। उन्होंने मजदूर साथियों से अपील की है कि इस हड़ताल को शत-प्रतिशत सफल बनाएं। अगर शत प्रतिशत हड़ताल सफल हो जाता है तो सरकार को मजदूरों के हित में झुकना पड़ेगा। पिट मीटिग को केंद्रीय महासचिव सुरेंद्र झा और क्षेत्रीय अध्यक्ष चरित्र राम ने संबोधित किया। मौके पर धनेश्वर राम, रामकिशन रजक, महेंद्र राम, ओम प्रकाश महतो, बाबूलाल महतो, योगेंद्र प्रसाद राम, एहसान उल्लाह, अनंत सिंह, मुस्तकीम सहित कई मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी