भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्यों के नामों की हुई घोषणा

संवाद सहयोगी रामगढ़ भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को शहर के मिलन होटल सभागा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 08:40 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 08:40 PM (IST)
भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्यों के नामों की हुई घोषणा
भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्यों के नामों की हुई घोषणा

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को शहर के मिलन होटल सभागार में हुई। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने जिला कार्य समिति के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की। भाजपा के रामगढ़ जिला प्रभारी शशि भूषण भगत की उपस्थिति में जिला कार्यसमिति के साथ-साथ 13 मंडल अघ्यक्षों के नामों की भी विधिवत घोषणा की गई। काफी जद्दोजहद के बाद जिलाध्यक्ष ने अपने मनोनयन के लगभग चार माह बाद नामों की घोषणा की है। सूची जारी करते हुए जिलाध्यक्ष ने नई कार्यसमिति को संगठन के उद्देश्य व मिले दायित्व को बेहतर तरीके से निर्वहन करने की बात कही। जारी सूची में जिला उपाध्यक्ष के रूप में राजू चतुर्वेदी, बलराम महतो, बिरसा हंसदा, सरिता ठाकुर व स्नेहलता चौधरी को बनाया गया है। जबकि महामंत्री खिरोधर साहु व रंजन सिंह उर्फ छोटन सिंह, मंत्री राजेंद्र कुशवाहा, दिलीप सिंह, किरण देवी, रमेश वर्मा व संजीव कुमार बावला, कोषाध्यक्ष दीनदयाल कुमार, मीडिया प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद, सह प्रभारी अनिश कुमार गुप्ता, सत्यजीत चौधरी, इंटननेट मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा, सह प्रभारी सोनू कूुशवाहा शौर्य, राकेश पंडा, आइटी सेल प्रभारी देवानंद कुमार ऊर्फ धीरज साहु, कार्यालय मंत्री अभय सिन्हा को रखा गया है। इसके अलावा 51 जिला कार्य समिति, 13 विशेष आमंत्रित सदस्य, 14 स्थाई आमंत्रित सदस्यों को रखा गया है।

-------

कैंट अध्यक्ष शिव कुमार महतो व नप अध्यक्ष बने मनोज गिरि

जिलाध्यक्ष द्वारा जारी 13 मंडल अध्यक्षों की सूची में रामगढ़ कैंट नगर अध्यक्ष शिव कुमार महतो व नगर परिषद अध्यक्ष मनोज गिरि को बनाया गया है। वहीं रामगढ़ ग्रामीण अध्यक्ष राज सौरभ शेखर, गोला मंडल अध्यक्ष बबलू साव, बरलंगा मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, चितरपुर मंडल अध्यक्ष गणेश प्रसाद, दुलमी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र महतो, पतरातू मंडल अध्यक्ष राजा राम प्रजापति, भुरकुंडा अध्यक्ष सतीष मोहन मिश्रा, भदानीनगर अध्यक्ष सुरेंद्र करमाली, मांडू अध्यक्ष तोकेश सिंह, घाटो अध्यक्ष रंधीर सिंह व आरा अध्यक्ष बिनोद बिहारी महतो को मनोनीत किया गया है। पदाधिकारियों के नामों की घोषणा के बाद जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी का स्वागत करते हुए बधाई दी। मौके पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अविनेश सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इलारानी पाठक, डॉ. संजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, अमरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी