रंगदारी मामले में गिरफ्तार भोला दांगी को देर रात छोड़ा

जागरण संवाददाता रामगढ़ जिला हाइवा एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला दांगी को गोला थाना पुलिस ने रवि किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 08:23 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 06:17 AM (IST)
रंगदारी मामले में गिरफ्तार भोला दांगी को देर रात छोड़ा
रंगदारी मामले में गिरफ्तार भोला दांगी को देर रात छोड़ा

जागरण संवाददाता, रामगढ़ : जिला हाइवा एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला दांगी को गोला थाना पुलिस ने रविवार की देर शाम रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार करने के चार घंटे बाद छोड़ दिया। इससे पुलिस पर कई सवालिया निशान खड़े हो रहे है। इसको लेकर पूरे क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं है। गोला पुलिस ने रविवार की शाम करीब छह बजे भोला दांगी को कमता स्थित बीएमएल फैक्ट्री के समीप से गिरफ्तार किया था। इसके बाद आरोपित को रजरप्पा थाना ले जाया गया। इसकी सूचना मिलते हीं रामगढ़ विधायक ममता देवी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शहजादा अनवर थाना पहुंचे और उसके गिरफ्तारी पर विरोध प्रकट किया। विधायक ने भोला दांगी की गिरफ्तारी पर सवाल खड़े करते हुए पुलिस से जानकारी ली कि जब इस मामले में दोनों पक्षों द्वारा सुलहनामा कर लिया गया है तो फिर अचानक गिरफ्तार क्यों किया गया। इसके बाद विधायक थाने से निकल कर चली गईं। इसके कुछ देर बाद देर रात मुख्यालय डीएसपी प्रकाश सोय रजरप्पा थाने पहुंचकर भोला दांगी को पीआर बांड भरवा कर थाने से छोड़ दिया गया। बताया गया कि कि भोला दांगी की गिरफ्तारी की सूचना जिले वरीय पुलिस अधिकारियों को दी गई थी। इसके बाद उसे तत्काल छोड़ने का निर्देश दिया गया।

विदित हो कि गत 20 जून को गुमला के ट्रक चालक मनोरंजन खाखा ने भोला दांगी पर वाहन ओवरटेक कर दो हजार रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए गोला में प्राथमिकी दर्ज की थी। जबकि भोला दांगी के वाहन चालक प्रेम कुमार ओहदार ने भी ट्रक चालक मनोरंजन खाखा पर सोने का ब्रेसलेट व 65 सौ रुपये छीनने और एक हजार रुपये प्रति वाहन ट्रीप में रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दोनों पक्ष से थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद थाने में हीं दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया गया था। इस मामले में गुमला के ट्रक चालक मनोरंजन खाखा ने लिखित शिकायत एसपी से की थी। ट्रक चालक मनोरंजन ने कहा था कि फैक्ट्री के प्रबंधक ने उसपर दबाव बना कर भोला दांगी के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं भोला दांगी ने पुलिस व फैक्ट्री प्रबंधन पर झूठा मुकदमा में फंसाने के आरोप लगाया है। कुल मिलाकर भोला दांगी को गोला थाना पुलिस द्वारा अचानक गिरफ्तार करने तथा रजरप्पा थाने लाने के बाद चार घंटे के बाद पीआर बांड लिखवाकर छोड़ने के मामले में पुलिस पर सवाल उठ गए हैं।

chat bot
आपका साथी